खेल व युवा: Electricity Distribution License : हरियाणा में बिजली सप्लाई के क्षेत्र में निजी कंपनियों सप्लाई लाइसेंस के लिए काफी उत्साह दिखा रही है। निजी कंपनी इलेवन पावर लिमिटेड द्वारा गुरुग्राम और नूंह में बिजली वितरण का लाइसेंस मांगने पर लगे झटके के बाद अब अदानी पावर की हरियाणा में इंट्री हो गई है।
अदानी पावर ने भी हरियाणा में बिजली सप्लाई का लाइसेंस लेने के लिए दो जिलों का चयन किया है। हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (एचईआरसी) के समक्ष अदानी पावर ने सोनीपत व फरीदाबाद का बिजली वितरण के लिए लाइसेंस मांगा है।
मामले का पूरा विवरण
हालांकि गुरुग्राम और नूंह में बिजली वितरण के लिए लाइसेंस में इलेवन पावर लिमिटेड को हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (एचईआरसी) द्वारा झटका दिया है। कंपनी द्वारा हरियाणा सरकार के फैसले पर स्टे लगाने की मांग की थी, लेकिन विद्युत संबंधी अपीलीय न्यायाधिकरण ने बुधवार को स्टे लगाने से इन्कार कर दिया।
ऐसे में उनके लाइसेंस पर लगी हुई रोक अभी जारी रहेगी। लेकिन इसी बीच में अदानी पावर ने सोनीपत और फरीदाबाद में बिजली सप्लाई के लाइसेंस के लिए आवेदन कर दिया है।
पहले ही बिजली कर्मचारी कर चुके है हड़ताल पिछले महीने गुरुग्राम और नूंह में बिजली सप्लाई के लिए इलेवन पावर को 25 साल का समानांतर वितरण लाइसेंस देने पर हरियाणा के कर्मचारी व अधिकारी विरोध में उतार आए थे।
अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि
इसके बाद बिजली कर्मचारी यूनियनों ने 22 और 23 अक्टूबर को हड़ताल की थी। हड़ताल के बाद बिजली मंत्री अनिल विज व मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कर्मचारियों से बातचीत करके लाइसेंस पर रोक लगा दी।
अब कर्मचारी संगठन सरकार पर दबाव बना रहे है कि समानांतर लाइसेंस जैसे सिस्टम को खत्म करने के लिए विधानसभा में बिल लाया जाए। सभी राजनीतिक दलों को बिजली सेक्टर में निजीकरण की एंट्री का विरोध करना चाहिए, ताकि प्रदेश के लोगों को लगातार सबसे सस्ती और बेहतर बिजली मिलती रहे।
अनिल चौधरी (MBA, मीडिया मैनेजमेंट) को विभिन्न मीडिया संस्थानों में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अनिल चौधरी की बिजनेस, मनोरंजन, सरकारी योजनाएं , खेल और रेलवे से संबंधित खबरों पर मजबूत पकड़ है।
वर्तमान में अनिल चौधरी डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।
जयपुर टाइम्स एक प्रमुख समाचार वेबसाइट और अख़बार है, जो जयपुर और राजस्थान से जुड़ी ताज़ा खबरें, राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है। यह पाठकों को विश्वसनीय और तथ्यात्मक समाचारों के साथ जागरूक रखने का कार्य करता है।
जयपुर टाइम्स डिजिटल माध्यम से भी व्यापक रूप से पाठकों से जुड़ा हुआ है।




