इसराना: सिंचाई विभाग ने पानीपत जिले में नहरी ढांचे को मजबूत करने के लिए दो महत्वपूर्ण कार्य शुरू किए हैं। इसमें असंध हेड के गेट व गियरिंग सिस्टम का प्लेटफॉर्म बदलना जाएगा।
इसके साथ इसराना डिस्ट्रीब्यूटरी के हेड रेगुलेटर की मरम्मत की जाएगी। इस काम को 90 दिन में पूरा करना होगा।
मामले का पूरा विवरण
सिंचाई व्यवस्था में हेड रेगुलेटर, गेट, गियरिंग सिस्टम और क्रॉस रेगुलेटर नहरों व रजबाहों में जल प्रवाह को नियंत्रित और संतुलित करने का आधार हैं। लगातार जल प्रवाह, नमी, बदलते मौसम और नियमित संचालन के कारण समय के साथ प्लेटफॉर्म तथा मैकेनिकल व इलेक्ट्रिकल उपकरणों में घिसाव व दबाव आना स्वाभाविक है।
कमजोर प्लेटफॉर्म और पुराने उपकरणों के चलते संचालन व रखरखाव के दौरान कर्मचारियों को जोखिम व तकनीकी अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है तथा जल वितरण भी प्रभावित हो सकता है। इसी तकनीकी जरूरत को देखते हुए ये कार्य कराए जा रहे हैं।
दोनों प्रोजेक्ट से यह मिलेगा फायदा इन कार्यों के पूरा होने से असंध हेड और इसराना डिस्ट्रीब्यूटरी में जल प्रवाह का नियंत्रण अधिक सटीक, सुरक्षित और सुचारु होगा। फील्ड कर्मचारियों को रखरखाव व जांच के लिए सुरक्षित कार्यस्थल मिलेगा और टेल तक पानी पहुंचाने में सहूलियत होगी।
अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि
इससे किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिलने की दिक्कतें कम होंगी और सिंचाई अवसंरचना को दीर्घकालिक मजबूती मिलेगी। वर्जन : असंध हेड के प्लेटफॉर्म बदलाव और इसराना डिस्ट्रीब्यूटरी के रेगुलेटरों पर मरम्मत के लिए पारदर्शी ऑनलाइन प्रक्रिया से टेंडर जारी किए हैं।
निर्धारित 90 दिनों में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा कराया जाएगा। इससे संचालन, रखरखाव और जल प्रबंधन व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।
नीरज भारद्वाज, डब्ल्यूएस मैकेनिक, मैकेनिकल डिवीजन, करनाल।




