शनिवार, 21 नवंबर 2026
पानीपत शहरपानीपत ब्रेकिंग

Panipat News: बच्चों ने मिशन सफलता 2026-27 को सफल बनाने के लिए निकाली रैली

पानीपत शहर: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढिंढार गांव के विद्यार्थियों ने शनिवार को गांव में एक रैली निकाली।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
21 नवंबर 2026 को 11:32 am बजे2 मिनट पठन0 व्यूज
शेयर करें:
Panipat News: बच्चों ने मिशन सफलता 2026-27 को सफल बनाने के लिए निकाली रैली
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • Panipat News: बच्चों ने मिशन सफलता 2026-27 को सफल बनाने के लिए निकाली रैली।
  • पानीपत शहर: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढिंढार गांव के विद्यार्थियों ने शनिवार को गांव में एक रैली निकाली।
  • दिनेश कुमार ने बताया कि इस रैली का उद्देश्य मिशन सफलता के तत्वाधान में बच्चों के माता-पिता को जागरूक।
  • पानीपत शहर से जुड़ी महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट।

पानीपत शहर: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढिंढार गांव के विद्यार्थियों ने शनिवार को गांव में एक रैली निकाली। रैली विद्यार्थियों ने स्कूल मुखिया दिनेश कुमार के नेतृत्व में निकाली जिसका उद्देश्य जिला शिक्षा अधिकारी नीलम कुंडु के मिशन सफलता 2026-27 को सफल बनाना है ताकि विद्यालय का बोर्ड कक्षाओं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहे।

दिनेश कुमार ने बताया कि इस रैली का उद्देश्य मिशन सफलता के तत्वाधान में बच्चों के माता-पिता को जागरूक करना रहा ताकि बच्चे प्रतिदिन विद्यालय में नियमित रूप से उपस्थिति हो। रैली में गांव के सरपंच प्रेम शर्मा की भी सहभागिता रही।

मामले का पूरा विवरण

उन्होंने कहा कि इस मिशन को सफल बनाने के लिए ग्रामीण भी सहयोग करे ताकि नियमित रूप से बच्चे स्कूल में उपस्थित होकर शिक्षा ग्रहण कर सके। उन्होंने बताया कि दिनेश कुमार द्वारा सरकार एवं विभाग की योजनाओं के बारे में बच्चों ओर माता पिता को समय समय पर गांव में रैली निकालकर जागरूक किया जाता रहा है।

इस अवसर पर कविता, रविंद्र, अमन, जितेंद्र, रविंद्र, सरिता और सुशीला उपस्थित रही।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
Panipat News: बच्चों ने मिशन सफलता 2026-27 को सफल बनाने के लिए निकाली रैली | पानीपत लाइव - Panipat Live