पानीपत शहर: हाली अपना स्कूल में वीरवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या पूजा सैनी और बच्चों ने इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जर्मनी से पधारे राजेंद्र चोपड़ा और उनकी पत्नी मीता चोपड़ा रही। कार्यक्रम में बच्चों ने कथक नृत्य, गर्ल पावर (महिला सशक्तिकरण) गीतों और भाषणों से समा बांधा।
मामले का पूरा विवरण
प्रधानाचार्या ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों में न्यायिका, रोशनी और लक्ष्मी ने अपनी शानदार शास्त्रीय नृत्य (कथक) की प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया और बच्चों ने नारी शक्ति और गर्ल पावर को समर्पित प्रेरणादायक गीतों पर जोरदार नृत्य प्रस्तुतियां दी।
नरगिस, प्राची, नेहा, श्रद्धा, शगुन, नितेश, लक्ष्मी और रीत ने इंदिरा गांधी के जीवन और आदर्शों पर आधारित भावपूर्ण भाषण, कविता पाठ और शायरी प्रस्तुत की।




