पानीपत शहर: आयुष विभाग की ओर से शनिवार को राजकीय आयुर्वेद औषधालय में एक दिवसीय नि:शुल्क योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसमें लोगों को आयुर्वेद अपनाने का संदेश दिया गया।
शिविर का शुभारंभ भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मपाल जागलान ने रिबन काटकर किया। इस दौरान भाजपा जिला मीडिया प्रभारी ओमदत्त आर्य और राजेंद्र जागलान विशिष्ट अतिथि रहे।
मामले का पूरा विवरण
हवन के बाद भगवान धन्वंतरि के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया गया। धर्मपाल जागलान ने आयुर्वेद को प्राचीन और समृद्ध चिकित्सा पद्धति बताते हुए इसे शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए उपयोगी बताया।
ओमदत्त आर्य ने योग, प्राणायाम, संतुलित आहार और आयुर्वेद को दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया।




