शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
क्राइम व पुलिसपानीपत ब्रेकिंग

Panipat News: दूसरी शादी की रंजिश में युवक की हत्या के मामले में पूर्व पति समेत तीन को उम्रकैद

पानीपत शहर: अदालत ने तीनों दोषियों पर लगाया 1.05 लाख रुपये जुर्माना, साक्ष्यों के अभाव में मुख्य आरोपी की मां बरीमाई सिटी रिपोर्टरपानीपत।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
20 नवंबर 2026 को 04:35 pm बजे2 मिनट पठन0 व्यूज
शेयर करें:
Panipat News: दूसरी शादी की रंजिश में युवक की हत्या के मामले में पूर्व पति समेत तीन को उम्रकैद
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • Panipat News: दूसरी शादी की रंजिश में युवक की हत्या के मामले में पूर्व पति समेत तीन को उम्रकैद।
  • पानीपत शहर: अदालत ने तीनों दोषियों पर लगाया 1.05 लाख रुपये जुर्माना, साक्ष्यों के अभाव में मुख्य आरोपी।
  • जिला एवं सत्र न्यायाधीश वाणी गोपाल शर्मा की अदालत ने मुख्य आरोपी अंकित उर्फ राज, उसके भाई पंकज और पड़ोसी।
  • पानीपत शहर से जुड़ी महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट।

पानीपत शहर: अदालत ने तीनों दोषियों पर लगाया 1.05 लाख रुपये जुर्माना, साक्ष्यों के अभाव में मुख्य आरोपी की मां बरीमाई सिटी रिपोर्टरपानीपत। दूसरी शादी की रंजिश में युवक की चाकू से हमला कर हत्या करने के मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय ने तीन आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है।

जिला एवं सत्र न्यायाधीश वाणी गोपाल शर्मा की अदालत ने मुख्य आरोपी अंकित उर्फ राज, उसके भाई पंकज और पड़ोसी उस्मान को हत्या का दोषी करार दिया। अदालत ने तीनों पर कुल 1.05 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

मामले का पूरा विवरण

जुर्माना अदा नहीं करने पर उन्हें एक साल की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। वहीं, साक्ष्यों के अभाव में अंकित की मां ऊषा को बरी कर दिया गया।

मामला थाना सेक्टर-13/17 क्षेत्र का है। मॉडल टाउन निवासी प्रीति ने 17 नवंबर 2020 को पुलिस को शिकायत दी थी।

उसने बताया कि उसकी पहली शादी धूप सिंह नगर निवासी अंकित के साथ हुई थी। आपसी मनमुटाव के चलते दोनों का अदालत से तलाक हो गया था।

अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि

इसके करीब छह माह बाद उसने अंजिल उर्फ सोनू से दूसरी शादी कर ली थी। प्रीति के अनुसार, 16 नवंबर 2020 की शाम करीब सात बजे वह अपने पति अंजिल और तीन वर्षीय बेटी के साथ घर लौट रही थी।

इसी दौरान अंसल सुशांत सिटी के गेट के पास मोटरसाइकिल सवार अंकित, उसके भाई पंकज और पड़ोसी उस्मान ने उनका रास्ता रोक लिया। दूसरी शादी की रंजिश में आरोपियों ने अंजिल पर चाकुओं से हमला कर दिया।

प्रीति ने बीच-बचाव किया तो उस पर भी हमला किया गया। राहगीरों के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।

हमले में घायल अंजिल ने 19 नवंबर को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चाकू और मोटरसाइकिल बरामद की थी।

इसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। अदालत ने गवाहों और पेश किए गए साक्ष्यों के आधार पर तीनों को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई, जबकि अंकित की मां को साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
Panipat News: दूसरी शादी की रंजिश में युवक की हत्या के मामले में पूर्व पति समेत तीन को उम्रकैद | पानीपत लाइव - Panipat Live