गुरुवार, 19 नवंबर 2026
मतलौडापानीपत ब्रेकिंग

Panipat News: गांजा तस्करी के दो दोषियों को 10-10 साल का कारावास

मतलौडा: एनडीपीएस स्पेशल फास्टट्रैक कोर्ट ने पांच साल पुराने गांजा तस्करी के मामले में दो दोषियों को 10-10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
18 नवंबर 2026 को 08:24 pm बजे2 मिनट पठन0 व्यूज
शेयर करें:
Panipat News: गांजा तस्करी के दो दोषियों को 10-10 साल का कारावास
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • Panipat News: गांजा तस्करी के दो दोषियों को 10-10 साल का कारावास।
  • मतलौडा: एनडीपीएस स्पेशल फास्टट्रैक कोर्ट ने पांच साल पुराने गांजा तस्करी के मामले में दो दोषियों को।
  • वहीं, तीसरे आरोपी को पर्याप्त साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया।
  • मतलौडा से जुड़ी महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट।

मतलौडा: एनडीपीएस स्पेशल फास्टट्रैक कोर्ट ने पांच साल पुराने गांजा तस्करी के मामले में दो दोषियों को 10-10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोनों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

वहीं, तीसरे आरोपी को पर्याप्त साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया। मामला छह जनवरी 2021 का है।

मामले का पूरा विवरण

मतलौडा थाना पुलिस ने रेलवे फाटक के पास बीकानेर स्वीट्स के नजदीक एक स्विफ्ट कार को रोककर तलाशी ली थी। राजपत्रित अधिकारी डॉ. मानिक पंवार की निगरानी में कार की पिछली सीट पर रखे प्लास्टिक के कट्टे से 19 किलो गांजा बरामद हुआ था।

पुलिस ने जींद निवासी गौरव, सुशील और झज्जर निवासी राहुल को गिरफ्तार किया था। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश योगेश चौधरी की अदालत ने सुनवाई के बाद गौरव और सुशील को दोषी करार दिया।

बचाव पक्ष ने फोरेंसिक रिपोर्ट में 22 दिन की देरी और स्वतंत्र गवाह नहीं होने का मुद्दा उठाया था। अदालत ने देरी को प्रशासनिक प्रक्रिया मानते हुए दोनों को सजा सुनाई, जबकि राहुल को बरी कर दिया।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
Panipat News: गांजा तस्करी के दो दोषियों को 10-10 साल का कारावास | पानीपत लाइव - Panipat Live