पानीपत शहर: एसपी ने अधिकारियों को दिए शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश, शिविर में पहुंचीं 13 शिकायतेंमाई सिटी रिपोर्टरपानीपत। जिला सचिवालय सभागार में सोमवार को आयोजित जनता समाधान शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित 13 शिकायतें दर्ज की गईं।
इनमें ऑफिसर कॉलोनी का बंद गेट खुलवाने और जर्जर सड़क की मरम्मत करवाने की मांग प्रमुख रही। प्रार्थी यशपाल ने प्रशासन के समक्ष यह समस्या रखी और समाधान की मांग की।
मामले का पूरा विवरण
पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों को केवल दर्ज करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि शिकायतकर्ताओं को धरातल पर राहत मिलनी चाहिए।
सीटीएम टीनू पोसवाल ने अधिकारियों को संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ काम करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि शिकायतों के समाधान में लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए।




