शनिवार, 21 नवंबर 2026
खेल व युवापानीपत ब्रेकिंग

पानीपत में कुत्तों के हमले में राष्ट्रीय पक्षी मोर घायल: उड़ने से पहले दबोचा, राहगीर युवक ने बचाई जान; गौशाला में उपचाराधीन

पानीपत शहर: पानीपत जिले अंतर्गत पालड़ी-मांड़ी रोड के समीप मांड़ी गांव के एक खेत में आवारा कुत्तों ने राष्ट्रीय पक्षी मोर पर झपट्टा मारकर उसे बुरी तरह घायल कर दिया।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
21 नवंबर 2026 को 08:45 am बजे2 मिनट पठन0 व्यूज
शेयर करें:
पानीपत में कुत्तों के हमले में राष्ट्रीय पक्षी मोर घायल:  उड़ने से पहले दबोचा, राहगीर युवक ने बचाई जान; गौशाला में उपचाराधीन
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • पानीपत में कुत्तों के हमले में राष्ट्रीय पक्षी मोर घायल: उड़ने से पहले दबोचा, राहगीर युवक ने बचाई जान; गौशाला में उपचाराधीन।
  • पानीपत शहर: पानीपत जिले अंतर्गत पालड़ी-मांड़ी रोड के समीप मांड़ी गांव के एक खेत में आवारा कुत्तों ने।
  • सूचना मिलने पर पहुंची डा खेत में घूम रहे मोर पर झपटे कुत्ते, राहगीर युवक ने भगाकर बचाया जानकारी के।
  • पानीपत शहर से जुड़ी महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट।

पानीपत शहर: पानीपत जिले अंतर्गत पालड़ी-मांड़ी रोड के समीप मांड़ी गांव के एक खेत में आवारा कुत्तों ने राष्ट्रीय पक्षी मोर पर झपट्टा मारकर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। मौके से गुजर रहे एक राहगीर युवक की सूझबूझ और तत्परता से मोर की जान बच गई।

सूचना मिलने पर पहुंची डा खेत में घूम रहे मोर पर झपटे कुत्ते, राहगीर युवक ने भगाकर बचाया जानकारी के अनुसार, यह घटना सुबह के समय की है। मांड़ी गांव के पास स्थित एक खेत में एक मोर घूम रहा था, तभी अचानक कुछ आवारा कुत्ते उसके पीछे दौड़ पड़े।

मामले का पूरा विवरण

खतरे को भांपते हुए मोर ने वहां से उड़ने की भरसक कोशिश की, लेकिन वह उड़ नहीं पाया और कुत्तों ने झपट्टा मारकर उसे जमीन पर गिरा दिया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक राहगीर युवक की नजर घायल मोर और उस पर हमला कर रहे कुत्तों पर पड़ी।

युवक ने तुरंत हिम्मत दिखाते हुए आवारा कुत्तों को वहां से भगाया और मोर को उनके चंगुल से छुड़ाया। शोर सुनकर कुछ ही देर में आसपास के कई ग्रामीण भी मौके पर एकत्रित हो गए।

डायल-112 ने गौशाला पहुंचाया, डॉ. मनदीप सिंह ने किया प्राथमिक उपचार मौके पर मौजूद लोगों में से एक व्यक्ति ने तुरंत डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल मोर को रेस्क्यू कर मांड़ी की गोपाल कृष्ण गौशाला ले गई।

अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि

पुलिस की सूचना पर वन विभाग की टीम भी गौशाला पहुंच गई। वहां चिकित्सक डॉक्टर मनदीप सिंह ने घायल मोर का तुरंत प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) किया।

इसके बाद वन विभाग की टीम बेहतर चिकित्सा और देखभाल के लिए घायल मोर को अपने साथ ले गई, जहां उसका इलाज जारी है। This website follows the DNPA Code of Ethics.।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
पानीपत में कुत्तों के हमले में राष्ट्रीय पक्षी मोर घायल: उड़ने से पहले दबोचा, राहगीर युवक ने बचाई जान; गौशाला में उपचाराधीन | पानीपत लाइव - Panipat Live