शनिवार, 21 नवंबर 2026
खेल व युवापानीपत ब्रेकिंग

Panipat News: उग्राखेड़ी की अन्नु मलिक तीसरी बार एशियन खेलों में दिखाएंगी दमखम

खेल व युवा: देश के लिए पदक जीतने के लक्ष्य से रेलवे की नौकरी से ली छुट्टी, जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर जीत चुकी हैं 46 पदकसंवाद न्यूज एजेंसीपानीपत।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
21 नवंबर 2026 को 02:55 pm बजे2 मिनट पठन0 व्यूज
शेयर करें:
Panipat News: उग्राखेड़ी की अन्नु मलिक तीसरी बार एशियन खेलों में दिखाएंगी दमखम
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • Panipat News: उग्राखेड़ी की अन्नु मलिक तीसरी बार एशियन खेलों में दिखाएंगी दमखम।
  • खेल व युवा: देश के लिए पदक जीतने के लक्ष्य से रेलवे की नौकरी से ली छुट्टी, जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर।
  • वह तीसरी बार एशियन खेलों में भारतीय टीम का हिस्सा बनेंगी।
  • खेल व युवा से जुड़ी महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट।

खेल व युवा: देश के लिए पदक जीतने के लक्ष्य से रेलवे की नौकरी से ली छुट्टी, जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर जीत चुकी हैं 46 पदकसंवाद न्यूज एजेंसीपानीपत। उग्राखेड़ी गांव की बेटी और हैंडबॉल खिलाड़ी अन्नु मलिक एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करने जा रही हैं।

वह तीसरी बार एशियन खेलों में भारतीय टीम का हिस्सा बनेंगी। कजाकिस्तान में होने वाली प्रतियोगिता में देश के लिए पदक जीतने के लक्ष्य से उन्होंने रेलवे की नौकरी से छुट्टी ली है।

मामले का पूरा विवरण

अन्नु के चयन से उग्राखेड़ी गांव सहित पूरे जिले में खुशी का माहौल है। वह इससे पहले भी दो बार एशियन खेलों में देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।

वह जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में हैंडबॉल के 46 पदक जीत चुकी हैं। उनके पिता जगबीर मलिक खेतीबाड़ी करते हैं, जबकि मां सुमित्रा गृहिणी हैं।

माता-पिता के प्रोत्साहन और परिवार के सहयोग से अन्नु ने खेल के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। अन्नु ने बताया कि उन्होंने अपने भाइयों को खेलते देखकर प्रेरणा ली और नियमित अभ्यास शुरू किया।

अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि

शुरुआत में गांव के मैदान में अभ्यास किया। इसके बाद जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में सफलता हासिल करते हुए भारतीय टीम तक पहुंचीं।

वर्ष 2025 में खेल कोटे से रेलवे में नौकरी मिली। वर्तमान में वह गुजरात में रेलवे कर्मचारी के रूप में सेवाएं दे रही हैं।

व्यस्त ड्यूटी के बावजूद उन्होंने खेल का अभ्यास जारी रखा। अन्नु ने कहा कि कजाकिस्तान में होने वाले मुकाबलों में उनका पूरा ध्यान देश के लिए पदक जीतने पर रहेगा।

वह बेहतर प्रदर्शन के लिए पूरी मेहनत करेंगी। उन्होंने अपने चयन और खेल सफर में किशन आर्य, बिंटू मलिक, सरपंच सुधीर, उग्राखेड़ी के हैंडबॉल कोच नवनीत मलिक, समाजसेवी एवं कारोबारी दीपक मलिक और समाजसेवी मनोज बाबा के सहयोग के लिए आभार जताया।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
Panipat News: उग्राखेड़ी की अन्नु मलिक तीसरी बार एशियन खेलों में दिखाएंगी दमखम | पानीपत लाइव - Panipat Live