शनिवार, 21 नवंबर 2026
पानीपत शहरपानीपत ब्रेकिंग

पानीपत में पराली के 100 एकड़ स्टॉक में लगी आग: मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां; वजह स्पष्ट नहीं

पानीपत शहर: पानीपत में भैंसवाल गांव के खेतों में शनिवार दोपहर को पराली के बड़े स्टॉक में भीषण आग लग गई।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
21 नवंबर 2026 को 11:04 am बजे2 मिनट पठन0 व्यूज
शेयर करें:
पानीपत में पराली के 100 एकड़ स्टॉक में लगी आग:  मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां; वजह स्पष्ट नहीं
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • पानीपत में पराली के 100 एकड़ स्टॉक में लगी आग: मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां; वजह स्पष्ट नहीं।
  • पानीपत शहर: पानीपत में भैंसवाल गांव के खेतों में शनिवार दोपहर को पराली के बड़े स्टॉक में भीषण आग लग गई।
  • खेतों में 100 एकड़ से अधिक क्षेत्र में पराली का स्टॉक जमा किया हुआ था।
  • पानीपत शहर से जुड़ी महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट।

पानीपत शहर: पानीपत में भैंसवाल गांव के खेतों में शनिवार दोपहर को पराली के बड़े स्टॉक में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि उठता धुएं का गुबार करीब एक किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था।

खेतों में 100 एकड़ से अधिक क्षेत्र में पराली का स्टॉक जमा किया हुआ था। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन आग भीषण होने की वजह से काबू नहीं पाया गया था।

मामले का पूरा विवरण

जानकारी के अनुसार, यह घटना भैंसवाल गांव की शनिवार दोपहर करीब तीन बजे की है। पराली के स्टॉक में अचानक आग लगने के बाद तेजी से लपटें उठने लगीं।

देखते ही देखते आग ने बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।

हालांकि, आग का दायरा काफी बड़ा होने के कारण चार गाड़ियां इसे नियंत्रित करने में नाकाम रहीं। खबर लिखे जाने तक टीम आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही थी।

अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि

100 एकड़ से ज्यादा था पराली का स्टॉक स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने सभी कार्यालयों से दमकल की अतिरिक्त गाड़ियां मंगवाईं। आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे।

राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के जान गंवाने की सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि 100 एकड़ से ज्यादा पराली का स्टॉक लगा रखा था।

जिसमें काफी जलकर राख हो गया। दमकल टीम लागतार आग बुझाने का प्रयास कर रही है।

अभी तक स्टॉक किसका था और आग किन कारणों से लगी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई। This website follows the DNPA Code of Ethics.।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
पानीपत में पराली के 100 एकड़ स्टॉक में लगी आग: मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां; वजह स्पष्ट नहीं | पानीपत लाइव - Panipat Live