गुरुवार, 19 नवंबर 2026
पानीपत शहरपानीपत ब्रेकिंग

Panipat News: रबी सीजन में फसल बेचने के लिए बनवानी होगी एग्रीस्टैक आईडी

पानीपत शहर: आगामी रबी सीजन में मंडियों में अपनी फसल बेचने के लिए किसानों को अब एग्रीस्टैक (फार्मर रजिस्ट्री) आईडी बनवाना अनिवार्य होगा।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
19 नवंबर 2026 को 09:46 pm बजे2 मिनट पठन0 व्यूज
शेयर करें:
Panipat News: रबी सीजन में फसल बेचने के लिए बनवानी होगी एग्रीस्टैक आईडी
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • Panipat News: रबी सीजन में फसल बेचने के लिए बनवानी होगी एग्रीस्टैक आईडी।
  • पानीपत शहर: आगामी रबी सीजन में मंडियों में अपनी फसल बेचने के लिए किसानों को अब एग्रीस्टैक (फार्मर।
  • इसके लिए जिला प्रशासन ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं।
  • पानीपत शहर से जुड़ी महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट।

पानीपत शहर: आगामी रबी सीजन में मंडियों में अपनी फसल बेचने के लिए किसानों को अब एग्रीस्टैक (फार्मर रजिस्ट्री) आईडी बनवाना अनिवार्य होगा। बिना फार्मर आईडी के किसान मंडियों में अपनी उपज नहीं बेच पाएंगे।

इसके लिए जिला प्रशासन ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। खरीद व्यवस्था को पारदर्शी और सुगम बनाने के लिए सीजन शुरू होने से पहले ही सभी संबंधित विभागों के समन्वय से मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार की जाएगी।

मामले का पूरा विवरण

उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने किसानों से अपील की है कि वे रबी सीजन शुरू होने से पहले अपनी फार्मर आईडी का पंजीकरण और सत्यापन अवश्य करवा लें। इस महत्वपूर्ण विषय को लेकर वीरवार को हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश भर के उपायुक्तों और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

उपायुक्त ने कहा कि किसानों की फार्मर आईडी अभी तक नहीं बनी है या जिनकी आईडी सत्यापन के लिए लंबित है, वे रबी सीजन से पहले इस प्रक्रिया को हर हाल में पूरा करवा लें। पंजीकरण व सत्यापन में किसी भी सहायता के लिए किसान अपने संबंधित खंड के कृषि विकास अधिकारी, खंड कृषि अधिकारी अथवा उप निदेशक कृषि कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

इसके साथ ही उन्होंने किसानों से मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर भी अपनी फसल का सही विवरण समय रहते दर्ज करवाने का आह्वान किया। कृषि विभाग के उप निदेशक डॉ. बलवंत सहारण ने बताया कि आगामी खरीद सीजन की तैयारियों को लेकर सभी संबंधित विभागों के साथ तालमेल बैठाकर एसओपी तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि

मंडियों में किसानों को सुचारू और परेशानी मुक्त खरीद व्यवस्था का लाभ मिल सके। लाभार्थियों की संख्या 47.41 प्रतिशतजिले में 18 नवंबर तक जिले में 38,927 किसानों का फार्मर रजिस्ट्री के लिए नामांकन हो चुका है।

इनमें से 36,824 किसानों की आईडी स्वीकृत की जा चुकी हैं, जबकि 2,103 आईडी फिलहाल लंबित हैं। जिले में पीएम-किसान योजना के 59,444 लाभार्थियों में से अब तक 28,184 किसानों ने किसान रजिस्ट्री में अपना पंजीकरण करवाया है।

इससे लाभार्थियों का 47.41 प्रतिशत है। प्रशासन का लक्ष्य है कि शेष किसानों का पंजीकरण भी जल्द से जल्द पूरा किया जाए।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
Panipat News: रबी सीजन में फसल बेचने के लिए बनवानी होगी एग्रीस्टैक आईडी | पानीपत लाइव - Panipat Live