शनिवार, 21 नवंबर 2026
क्राइम व पुलिसपानीपत ब्रेकिंग

पानीपत में RTO चालान APK फाइल भेज महिला से ठगी: क्लिक करते ही मोबाइल हुआ हैक, ₹7 लाख उड़ाए; बेटे की पढ़ाई के लिए जोड़े थे

पानीपत शहर: पानीपत में साइबर ठगों ने आरटीओ चालान की APK फाइल भेज एक महिला के बैंक खाते में जमा कर रखे 6.74 लाख रुपए और क्रेडिट कार्ड के 45 हजार रुपए उड़ा लिए।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
21 नवंबर 2026 को 01:53 pm बजे2 मिनट पठन0 व्यूज
शेयर करें:
पानीपत में RTO चालान APK फाइल भेज महिला से ठगी:  क्लिक करते ही मोबाइल हुआ हैक, ₹7 लाख उड़ाए; बेटे की पढ़ाई के लिए जोड़े थे
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • पानीपत में RTO चालान APK फाइल भेज महिला से ठगी: क्लिक करते ही मोबाइल हुआ हैक, ₹7 लाख उड़ाए; बेटे की पढ़ाई के लिए जोड़े थे।
  • पानीपत शहर: पानीपत में साइबर ठगों ने आरटीओ चालान की APK फाइल भेज एक महिला के बैंक खाते में जमा कर रखे।
  • ये ठगी शांति नगर में बाल विकास स्कूल के पीछे रहने वाले पाहवा परिवार के साथ हुई।
  • पानीपत शहर से जुड़ी महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट।

पानीपत शहर: पानीपत में साइबर ठगों ने आरटीओ चालान की APK फाइल भेज एक महिला के बैंक खाते में जमा कर रखे 6.74 लाख रुपए और क्रेडिट कार्ड के 45 हजार रुपए उड़ा लिए। ठगों ने पहले मोबाइल फोन हैक किया और फिर क्रेडिट व डेबिट कार्ड के जरिए अलग-अलग ट्रांजेक्शन कर पूरी रकम न परिवार के लिए यह रकम बेटे की पढ़ाई के खर्च के लिए जमा की गई थी।

ये ठगी शांति नगर में बाल विकास स्कूल के पीछे रहने वाले पाहवा परिवार के साथ हुई। परिवार ने इसकी शिकायत थाना साइबर पुलिस को दी है।

मामले का पूरा विवरण

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। राजेश पाहवा ने बताया कि उनकी पत्नी त्रिप्ता पाहवा के मोबाइल पर आरटीओ चालान के नाम से 14 नवंबर को APK फाइल आई थी।

उन्होंने फाइल खोलकर आगे भेज दी। बाद में उसे डिलीट भी कर दिया, लेकिन तब तक मोबाइल हैक हो चुका था।

उस समय परिवार एक समारोह में व्यस्त था। इसी दौरान 14 से 16 तारीख के बीच क्रेडिट कार्ड से छह बार में 45 हजार रुपए की ट्रांजेक्शन कर ली गई।

अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि

18 तारीख को खाते से भी निकाले 6.73 लाख रुपए परिवार के अनुसार, 18 नवंबर की सुबह करीब 10:30 बजे बैंक के कस्टमर केयर हेल्पलाइन के नाम से फोन आया। फोन पर खाते से 4.95 लाख रुपए की ट्रांजेक्शन होने की जानकारी दी गई।

इसके बाद परिवार ने बैंक मैनेजर से संपर्क किया। उनके बैंक के खाते में करीब 6.74 लाख रुपए जमा थे, लेकिन ठग रकम निकाल चुके थे।

खाते से पहले 4.95 लाख और फिर 99 हजार रुपए ट्रांसफर किए गए। इसके बाद डेबिट कार्ड के माध्यम से 50 हजार और 29 हजार रुपए की दो और ट्रांजेक्शन की गईं।

बेटे की फीस के लिए जमा की थी रकम परिवार के मुताबिक, खाते से निकाली गई रकम बैंक के खाते में ट्रांसफर हुई। त्रिप्ता पाहवा के बैंक ऑफ बरोदा के क्रेडिट कार्ड से उड़ाए गए 45 हजार और डेबिट कार्ड से निकाले गए 6.74 लाख रुपए मिलाकर कुल 7.19 लाख रुपए की ठगी हुई है।

यह पूरी रकम बेटे की फीस और पढ़ाई के खर्च के लिए बचाकर रखी गई थी। दो बार बैंक के क्रेडिट कार्ड से किया प्रयास पाहवा परिवार ने बताया कि साइबर ठगों ने दो बार प्रयास उनके बैंक के क्रेडिट कार्ड से भी किए लेकिन वे उसमें सफल नहीं हो पाए।

पीड़ित परिवार ने पुलिस ने ठगों को पकड़ उन पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। This website follows the DNPA Code of Ethics.।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
पानीपत में RTO चालान APK फाइल भेज महिला से ठगी: क्लिक करते ही मोबाइल हुआ हैक, ₹7 लाख उड़ाए; बेटे की पढ़ाई के लिए जोड़े थे | पानीपत लाइव - Panipat Live