पानीपत शहर: -जीआरपी से प्राप्त जीरो एफआईआर के आधार पर थाना सेक्टर-29 में प्राथमिकी दर्ज की -तीन-चार युवकों ने वारदात काे दिया अंजाम माई सिटी रिपोर्टर पानीपत। किशनपुरा सब्जी मंडी के मोड़ पर पानी की टंकी के पास तीन-चार अज्ञात युवकों ने एक युवक को नुकीली वस्तु से घायल कर मोबाइल फोन और दो हजार रुपये नकद लूट ली।
जीआरपी थाना पानीपत ने ऑनलाइन जीरो एफआईआर थाना सेक्टर-29 पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
मामले का पूरा विवरण
शिवनगर के अरविंद ने बताया कि वह मूल रूप से बिहार के बेगूसराय जिले के गांव मनझौल का रहने वाला है। वह कबाड़ की दुकान पर स्क्रैप लोडिंग का काम करते हैं।
वह आठ-नौ नवंबर की रात को अपने दोस्तों से मिलने रोहतक फाटक गया था। वह रात करीब 11 बजे घर लौट रहे थे।
वह दिल्ली लाइन के पास अंडरपास के नीचे संदिग्ध युवकों के बैठे होने की आशंका पर रेलवे लाइन व दीवार पार कर किशनपुरा सब्जी मंडी की तरफ चला। उनमें से एक ने पेट में कोई नुकीली चीज से वार कर दिया।
अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि
हमलावर उनका मोबाइल और दो हजार रुपये लेट ले गए। शोर मचाने पर चौकीदार मौके पर आया।
उनका कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज करनाल में उपचार कराया। सेक्टर-29 थाना प्रभारी रोबिन ने बताया कि जीआरपी पानीपत से प्राप्त जीरो एफआईआर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।




