समालखा: -वृंदावन ट्रस्ट की 15वीं विशाल श्याम पदयात्रा की हुई घोषणा- 13 मार्च 2027 को चुलकाना धाम पहुंचेगा श्याम प्रेमियों का विशाल जनसैलाब संवाद न्यूज एजेंसीपानीपत। वृंदावन ट्रस्ट द्वारा चुलकाना धाम स्थित श्याम बाबा की 15वीं विशाल श्याम पदयात्रा की सोमवार को विधिवत घोषणा की गई।
ट्रस्ट के सदस्यों ने सर्वसहमति से निर्णय लिया कि इस बार यात्रा 13 मार्च 2027 शनिवार को निकाली जाएगी। ट्रस्ट के संरक्षक विकास गोयल, प्रधान राकेश बंसल और महासचिव हरीश बंसल ने बताया कि इस यात्रा के प्रति श्रद्धालुओं में हर वर्ष विशेष उत्साह देखने को मिलता है।
मामले का पूरा विवरण
पानीपत ही नहीं, बल्कि देश के विभिन्न राज्यों और दूर-दराज के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में श्याम प्रेमी इस यात्रा में श्रद्धापूर्वक शामिल होते हैं। बाबा श्याम के प्रति भक्तों की अटूट आस्था और प्रेम ही इस यात्रा की सबसे बड़ी शक्ति है।
यह यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि लाखों श्याम भक्तों की आस्था, विश्वास और आपसी प्रेम का प्रतीक बन चुकी है। बाबा श्याम के दरबार में आने वाला प्रत्येक भक्त अपने मन में श्रद्धा और विश्वास लेकर पहुंचता है।
उन्होंने सभी श्याम प्रेमियों से आगामी 15वीं यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। चुलकाना धाम मंदिर समिति के पूर्व प्रधान रोशन लाल छौक्कर और मनोज पुजारी ने कहा कि आगामी यात्रा में भी मंदिर की ओर से सभी श्रद्धालुओं का पूरे मान-सम्मान और प्रेम के साथ स्वागत किया जाएगा।
अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि
उन्होंने कहा कि मंदिर में आने वाले श्याम प्रेमियों को बाबा की पावन मोरछड़ी से झाड़ा लगाकर आशीर्वाद प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर वरुण सिंगला, मुकेश गोयल, आशीष गर्ग, राहुल गुप्ता, आशीष गर्ग, राजेश गर्ग, अशोक कैसाशी, नवीन गर्ग (सरिया वाला), गौरव बंसल, जोगिंदर कुंडू और अजीत पुजारी उपस्थित रहे।




