सोमवार, 23 नवंबर 2026
खेल व युवापानीपत ब्रेकिंग

Panipat News: विद्यार्थियों ने ली नशे से दूर रहने की शपथ

खेल व युवा: - एसडी विद्या मंदिर हुडा में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया जागरूकसंवाद न्यूज एजेंसी पानीपत।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
23 नवंबर 2026 को 01:14 pm बजे2 मिनट पठन0 व्यूज
शेयर करें:
Panipat News: विद्यार्थियों ने ली नशे से दूर रहने की शपथ
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • Panipat News: विद्यार्थियों ने ली नशे से दूर रहने की शपथ।
  • खेल व युवा: - एसडी विद्या मंदिर हुडा में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया।
  • कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने और स्वयं नशे से दूर।
  • खेल व युवा से जुड़ी महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट।

खेल व युवा: - एसडी विद्या मंदिर हुडा में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया जागरूकसंवाद न्यूज एजेंसी पानीपत। एसडी विद्या मंदिर हुडा में विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने और स्वयं नशे से दूर रहने की शपथ ली। इसमें हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जागरूकता अधिकारी डॉ. अशोक कुमार मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।

मामले का पूरा विवरण

डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि नशा व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ उसके परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने और अपने मित्रों व परिजनों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

उन्होंने हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की मानस टोल फ्री हेल्पलाइन के बारे में भी जानकारी दी। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. अनु गुप्ता ने कहा कि युवा पीढ़ी देश का भविष्य है।

युवाओं को नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा शिक्षा, खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियों में लगानी चाहिए। इससे ही स्वस्थ, जागरूक और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
Panipat News: विद्यार्थियों ने ली नशे से दूर रहने की शपथ | पानीपत लाइव - Panipat Live