सोमवार, 23 नवंबर 2026
पानीपत शहरपानीपत ब्रेकिंग

Panipat News: विद्यार्थियों ने पेश किए स्टार्टअप के अनूठे आइडिया

पानीपत शहर: -आईबी कॉलेज में स्वदेशी जागरण मंच की राज्य स्तरीय कार्यशाला में विद्यार्थियों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा-नौकरी मांगने के बजाय रोजगार देने वाले बनने का।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
23 नवंबर 2026 को 01:15 pm बजे2 मिनट पठन0 व्यूज
शेयर करें:
Panipat News: विद्यार्थियों ने पेश किए स्टार्टअप के अनूठे आइडिया
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • Panipat News: विद्यार्थियों ने पेश किए स्टार्टअप के अनूठे आइडिया।
  • पानीपत शहर: -आईबी कॉलेज में स्वदेशी जागरण मंच की राज्य स्तरीय कार्यशाला में विद्यार्थियों ने दिखाई।
  • स्वदेशी जागरण मंच एवं स्वावलंबी भारत अभियान की ओर से आयोजित एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला में आईबी।
  • पानीपत शहर से जुड़ी महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट।

पानीपत शहर: -आईबी कॉलेज में स्वदेशी जागरण मंच की राज्य स्तरीय कार्यशाला में विद्यार्थियों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा-नौकरी मांगने के बजाय रोजगार देने वाले बनने का मिला संदेश संवाद न्यूज एजेंसी पानीपत।

स्वदेशी जागरण मंच एवं स्वावलंबी भारत अभियान की ओर से आयोजित एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला में आईबी कॉलेज के विद्यार्थियों ने अपने स्टार्टअप आइडिया की प्रभावशाली प्रस्तुतियां देकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

मामले का पूरा विवरण

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में स्वदेशी भावना, आत्मनिर्भरता और उद्यमिता को बढ़ावा देना था। कॉलेज के प्लेसमेंट सेल के अंतर्गत विद्यार्थियों ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से अपने बिजनेस आइडिया प्रस्तुत किए।

स्नेहा, साक्षी और मन्नत ने संयुक्त रूप से टाइड अप कोलेक्शन के माध्यम से फैशन और क्रिएटिविटी के जरिए स्वदेशी उत्पादों को बाजार में पहचान दिलाने का मॉडल पेश किया। वहीं प्रिंस बंसल ने युवाओं के लिए किफायती और ट्रेंडी उत्पादों पर आधारित वाइब वॉल्ट और निष्ठा ने स्वदेशी एवं शुद्ध उत्पादों पर आधारित निश बेकर्स का आइडिया साझा किया।

प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने कहा कि उनके विचार व्यावहारिक और रोजगार सृजन की संभावनाओं से भरपूर हैं। प्लेसमेंट सेल प्रमुख डॉ. अर्पणा गर्ग ने कहा कि सेल विद्यार्थियों को नौकरी के साथ उद्यमिता के लिए भी तैयार कर रहा है।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
Panipat News: विद्यार्थियों ने पेश किए स्टार्टअप के अनूठे आइडिया | पानीपत लाइव - Panipat Live