खेल व युवा: पानीपत में साइबर ठगों ने कपड़ा व्यापारी की फर्म के अकाउंटेंट को निशाना बनाकर सात लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने अकाउंटेंट के व्हाट्सएप पर संदिग्ध ZIP फाइल भेजकर सिस्टम का एक्सेस हासिल किया।
इसके बाद फर्म मालिक बनकर अकाउंटेंट को मैसेज भेजे और उसे विश्वास म गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विवेक कुमार और आनंद कुमार निवासी इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
मामले का पूरा विवरण
फर्जी ZIP फाइल से शुरू हुआ ठगी का खेल अंसल सुशांत सिटी निवासी कपड़ा व्यापारी अभिनंदन जैन ने साइबर क्राइम थाना में शिकायत दी थी कि उनकी फर्म के अकाउंटेंट के व्हाट्सएप पर संदिग्ध ZIP फाइल भेजी गई थी।
फाइल के जरिये साइबर ठगों ने अकाउंटेंट के सिस्टम का एक्सेस हासिल कर लिया। इसके बाद ठगों ने फर्म के मालिक की पहचान का इस्तेमाल करते हुए अकाउंटेंट को व्हाट्सएप पर मैसेज भेजे।
खुद को मालिक बताकर उसे विश्वास में लिया और बैंक खाते से सात लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। पुलिस ने सात के सात लाख रुपये कराए होल्ड शिकायत मिलने के बाद साइबर क्राइम थाना पुलिस ने तकनीकी जांच और बैंक खातों से जुड़े साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि
पुलिस ने आरोपियों के बैंक खातों में पीड़ित अभिनंदन जैन की ठगी गई पूरी सात लाख रुपये की रकम होल्ड करवा दी। यानी ठगी गई रकम का एक भी रुपया होल्ड करवाने से नहीं छूटा।
साइबर क्राइम थाना प्रभारी पीएसआई अजय कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। मामले में अन्य संलिप्त आरोपियों और साइबर ठगी के नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
मोबाइल कटने के बाद खाते से निकले 90 हजार, पुलिस ने वापस दिलाए साइबर ठगी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने वाल्मीकि बस्ती निवासी सुनील कुमार के 90 हजार रुपये वापस दिलवा दिए।
सुनील कुमार के मोबाइल से जुड़ी धोखाधड़ी के बाद उनके बैंक खाते से 90 हजार रुपये कट गए थे। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी।
साइबर टीम ने 11 नवंबर को ही तत्परता दिखाते हुए ठगी की पूरी रकम होल्ड करवा दी। इसके बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी कर 90 हजार रुपये पीड़ित को वापस दिलवा दिए गए।
किसी भी बड़े भुगतान या रकम ट्रांसफर करने से पहले संबंधित व्यक्ति से फोन पर बात करके पुष्टि जरूर करें। साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करवाएं।
This website follows the DNPA Code of Ethics.।




