गुरुवार, 19 नवंबर 2026
हरियाणापानीपत ब्रेकिंग

हरियाणा के 1.15 लाख कच्चे कर्मचारियों को तोहफा, सरकार ने जारी किया नया वेतनमान

हरियाणा: Haryana New Pay Scale : हरियाणा में कौशल रोजगार निगम लिमिटेड यानी HKRNL के माध्यम से अलग-अलग विभागों में कार्यरत कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने की घोषणा की है।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
18 नवंबर 2026 को 05:37 am बजे2 मिनट पठन5 व्यूज
शेयर करें:
हरियाणा के 1.15 लाख कच्चे कर्मचारियों को तोहफा, सरकार ने जारी किया नया वेतनमान
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • हरियाणा के 1.15 लाख कच्चे कर्मचारियों को तोहफा, सरकार ने जारी किया नया वेतनमान।
  • हरियाणा: Haryana New Pay Scale : हरियाणा में कौशल रोजगार निगम लिमिटेड यानी HKRNL के माध्यम से अलग-अलग।
  • इसको लेकर सरकार ने 28 अक्टूबर पत्र जारी कर दिया है।
  • हरियाणा प्रदेश स्तर से संबंधित मुख्य समाचार व विश्लेषण।

हरियाणा: Haryana New Pay Scale : हरियाणा में कौशल रोजगार निगम लिमिटेड यानी HKRNL के माध्यम से अलग-अलग विभागों में कार्यरत कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने की घोषणा की है। कर्मारियों के वेतन में 5% बढ़ोतरी करने का फैसला लिया गया है।

इसको लेकर सरकार ने 28 अक्टूबर पत्र जारी कर दिया है। वहीं यह बढ़ा हुआ वेतन 1 जुलाई 2026 से लागू होगा।

मामले का पूरा विवरण

यानी कर्मचारियों को ऐरियर का लाभ भी मिलेगा। दरअसल हरियाणा सरकार ने अलग-अलग स्तर पर कार्यरत कर्मचारियों के लिए वेतन में संशोधन करते हुए वृद्धि को मंजूरी दे दी है।

सरकार द्वारा कर्मचारियों के अनुभव और पहले से निर्धारित जिले की श्रेणी के आधार पर लाभ दिया गया है। 2 श्रेणियों में बांटे गए हैं कर्मचारी गौरतलब है कि कर्मचारियों के अनुभव के आधार 2 श्रेणियां निर्धारित की गई हैं।

अब श्रेणी के अनुसार ही बेसिक रेट में 10% और 20% की वृद्धि हुई है। HKRN में प्रदेश के विभिन्न विभागों के अधीन 1.15 लाख कर्मचारी काम कर रहे हैँ।

अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि

सरकार द्वारा की गई वृद्धि से कर्मचारियों को 800 से 1,500 रुपये तक अधिक वेतन मिलने लगेगा। लेवल और जिले के हिसाब से वेतन इन श्रेणियों की बात की जाए तो HKRNL के कर्मचारियों को 3 लेवल के हिसाब से लाभ दिया गया है।

पहली श्रेणी में आने वाले जिलों में पहले कर्मचारियों को 21,950 रुपये वेतन मिलता था, जो अब 31,890 रुपये हो गया है। वहीं दूसरी श्रेणी की बात की जाए तो यहां पर कर्मचारियों का वेतन 19,380 रुपये था।

अब इन कर्मचारियों को 28,730 रुपये वेतन मिलेगा। इसके अलावा तीसरी श्रेणी के कर्मचारियों को 17,910 से बढ़ा कर 27,040 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा।

अनुभव के आधार पर मिलेगा लाभ, 20% तक बढ़ेगा वेतन दूसरी ओर कर्मचारियों के अनुभव के आधार पर भी वेतन में 20 प्रतिशत तक की वृद्धि की गई है। यानी जिन कर्मचारियों का अनुभव 5 साल तक है, उनको बेस रेट दिया जाएगा।

जबकि 10 साल तक का अनुभव होने पर इसमें 10% की वृद्धि की जाएगी। वहीं अनुभव 10 साल से अधिक पर 20% अधिक वेतन देने की घोषणा हुई है।

यह वृद्धि बेस रेट पर होगी।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
हरियाणा के 1.15 लाख कच्चे कर्मचारियों को तोहफा, सरकार ने जारी किया नया वेतनमान | पानीपत लाइव - Panipat Live