गुरुवार, 19 नवंबर 2026
हरियाणापानीपत ब्रेकिंग

हरियाणा के इस शहर में पहली बार फैमिली आईडी से होगी वार्डबंदी

हरियाणा: Family id based Wardbandi : हरियाणा के शहरों में अब वार्डबंदी के लिए फैमिली आईडी का सहारा लिया जाएगा।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
18 नवंबर 2026 को 01:53 am बजे2 मिनट पठन2 व्यूज
शेयर करें:
हरियाणा के इस शहर में पहली बार फैमिली आईडी से होगी वार्डबंदी
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • हरियाणा के इस शहर में पहली बार फैमिली आईडी से होगी वार्डबंदी।
  • हरियाणा: Family id based Wardbandi : हरियाणा के शहरों में अब वार्डबंदी के लिए फैमिली आईडी का सहारा लिया जाएगा।
  • संभावना है कि सबसे पहले नगर परिषद द्वारा संबंधित क्षेत्र का फैमिली आईडी का डेटा एकत्रित किया जाएगा।
  • हरियाणा प्रदेश स्तर से संबंधित मुख्य समाचार व विश्लेषण।

हरियाणा: Family id based Wardbandi : हरियाणा के शहरों में अब वार्डबंदी के लिए फैमिली आईडी का सहारा लिया जाएगा। फैमिली आईडी के हिसाब से वार्डबंदी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

संभावना है कि सबसे पहले नगर परिषद द्वारा संबंधित क्षेत्र का फैमिली आईडी का डेटा एकत्रित किया जाएगा। उसके बाद विभाग की टीम पहले ब्लॉक बनाएगी, फिर वार्ड बनाकर उसकी मैपिंग की जाएगी।

मामले का पूरा विवरण

शहर की बढ़ी आबादी के आधार पर वार्डों की सीमाएं तय की जाएंगी। सोनीपत के गोहाना में यह प्रक्रिया शुरू कर दी है और इस हिसाब से शहर में दो वार्ड बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

शहर में पिछली बार वर्ष 2014-15 में वार्डबंदी हुई थी। उस समय शहर की आबादी करीब 65 हजार मानते हुए वार्डो की संख्या 21 से बढ़ाकर 23 की गई थी।

अब शहर की आबादी 75 हजार से अधिक मानी जा रही है। इसी के तहत अब नए सिरे से वार्डबंदी की जानी है, क्योंकि नप के अगले साल चुनाव होने हैं।

अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि

इससे पहले नप प्रशासन ने सरकार की तरफ से वार्डबंदी को लेकर प्रक्रिया शुरू की है। अब की बार वार्डबंदी फैमिली आईडी के माध्यम से होगी।

इसी के आधार पर अधिकारियों ने एडीसी कार्यालय से फैमिली आईडी का डाटा लिया है। नई वार्डबंदी के बाद वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया भी होगी।

अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के लिए उन वार्डों को आरक्षित किया जा सकता है, जहां संबंधित वर्ग की आबादी अधिक होगी। नई वार्डबंदी में वर्तमान वार्डों का क्षेत्र कम या ज्यादा हो सकता है।

यही नहीं कुछ मोहल्ले दूसरे वार्ड में शामिल किए जा सकते हैं। इससे वार्डों की सीमाएं भी बदल सकती हैं।

शुरूआत में जो वार्ड बंदी ड्राफ्ट होगी, उसे सार्वजनिक किया जाएगा। इसके बाद शहरवासियों को अपने क्षेत्र की सीमा, वार्ड में शामिल किए गए मोहल्ले या आबादी को लेकर दावे और आपत्तियां दर्ज कराने का मौका मिलेगा।

शहर की आबादी के अनुसार 23 से 25 वार्ड होने की संभावना जताई जा रही है। जल्द पूरी की जाएगी वार्डबंदी : सचिव नगर परिषद गोहाना सचिव सुंदर शर्मा ने कहा कि शहर में वार्डबंदी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इसके लिए एडीसी कार्यालय से फैमिली आईडी का डाटा ले लिया गया है। अब जल्द ही आगामी प्रक्रिया पूरी करके वार्डबंदी कराई जाएगी।

इसको लेकर संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
हरियाणा के इस शहर में पहली बार फैमिली आईडी से होगी वार्डबंदी | पानीपत लाइव - Panipat Live