शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
खेल व युवापानीपत ब्रेकिंग

हरियाणा में गरीबों का घर का सपना होगा पूरा, घर के साथ मिलेंगी बिजली,पानी, सोलर सुविधा, सरकार ने तैयार किया प्लान

खेल व युवा: Haryana Awas Yojana : हरियाणा सरकार ने प्रदेश के गरीब परिवारों को मकान उपलब्ध करवाने के लिए नया प्लान तैयार किया है।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
20 नवंबर 2026 को 05:57 am बजे2 मिनट पठन0 व्यूज
शेयर करें:
हरियाणा में गरीबों का घर का सपना होगा पूरा, घर के साथ मिलेंगी बिजली,पानी, सोलर सुविधा, सरकार ने तैयार किया प्लान
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • हरियाणा में गरीबों का घर का सपना होगा पूरा, घर के साथ मिलेंगी बिजली,पानी, सोलर सुविधा, सरकार ने तैयार किया प्लान।
  • खेल व युवा: Haryana Awas Yojana : हरियाणा सरकार ने प्रदेश के गरीब परिवारों को मकान उपलब्ध करवाने के लिए।
  • सरकार की इस योजना से गरीब परिवारों को अब मकान के बाद कनेक्शन के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
  • खेल व युवा से जुड़ी महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट।

खेल व युवा: Haryana Awas Yojana : हरियाणा सरकार ने प्रदेश के गरीब परिवारों को मकान उपलब्ध करवाने के लिए नया प्लान तैयार किया है। जहां पर आवास उपलब्ध करवाने के डेडलाइन घोषित कर दी है, वहीं अब गरीबों को मकान के साथ सरकार द्वारा बिजली, पानी व सोलर का कनेक्शन उपलब्ध करवाया जाएगा।

सरकार की इस योजना से गरीब परिवारों को अब मकान के बाद कनेक्शन के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

मामले का पूरा विवरण

मुख्यमंत्री ने ग्रामीण आवास योजना के तीसरे चरण के लाभार्थियों को 25 दिसंबर को आवंटन पत्र वितरित करने तथा निर्माणाधीन मकानों को निर्धारित समय में पूरा करवाने को कहा है। साथ ही आवास योजनाओं के लाभार्थियों को आर्थिक सहायता देने की प्रक्रिया सरल और विकेंद्रीकृत करने के निर्देश दिए हैं, ताकि मुख्यालय स्तर पर फाइलें अटकने से भुगतान में देरी न हो।

मुख्यमंत्री गुरुवार को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना-2.0 और शहरी आवास योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। निर्देश दिए कि आवासों में पेयजल, बिजली सहित सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं।

इसके अलावा दो किलोवाट के सोलर पैनल लगाने की व्यवस्था भी की जाए। मुख्यमंत्री ने ग्रामीण आवास योजना 2.0 के विकास कार्यों के लिए चरणबद्ध समयसीमा निर्धारित की है।

अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि

पहला चरण दिसंबर 2026, दूसरा जून 2027, तीसरा दिसंबर 2027 और चौथा चरण वर्ष 2028 में पूरा किया जाएगा। विकास एवं पंचायत विभाग ने 437 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि की मांग भेजी है, जिसे वित्त विभाग ने जल्द जारी करने का आश्वासन दिया है।

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत अब तक 41,302 मकान बन चुके हैं, जबकि 35,295 निर्माणाधीन हैं। लाभार्थियों को 725.08 करोड़ रुपये वितरित किए जा चुके हैं।

7,492 शहरी आवास जनवरी तक होंगे पूरे मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत निर्माणाधीन 7,492 मकानों को जनवरी 2027 तक पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के पहले चरण में 14 शहरों में 15,256 प्लाट आवंटित किए जा चुके हैं।

फरीदाबाद, रेवाड़ी, रोहतक और पानीपत सहित अन्य शहरों में आवंटन और कब्जा देने की प्रक्रिया तेज करने को कहा गया है। भुगतान में तेजी लाने के लिए जिला परिषदों और शहरी निकायों के अधिकारियों को वित्तीय शक्तियां सौंपने और साइबर ट्रेजरी प्रक्रिया आनलाइन व सरल बनाने के निर्देश दिए हैं।

अनिल चौधरी (MBA, मीडिया मैनेजमेंट) को विभिन्न मीडिया संस्थानों में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अनिल चौधरी की बिजनेस, मनोरंजन, सरकारी योजनाएं , खेल और रेलवे से संबंधित खबरों पर मजबूत पकड़ है।

वर्तमान में अनिल चौधरी डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। जयपुर टाइम्स एक प्रमुख समाचार वेबसाइट और अख़बार है, जो जयपुर और राजस्थान से जुड़ी ताज़ा खबरें, राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है।

यह पाठकों को विश्वसनीय और तथ्यात्मक समाचारों के साथ जागरूक रखने का कार्य करता है। जयपुर टाइम्स डिजिटल माध्यम से भी व्यापक रूप से पाठकों से जुड़ा हुआ है।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत ब्रेकिंग सुर्खियां

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
हरियाणा में गरीबों का घर का सपना होगा पूरा, घर के साथ मिलेंगी बिजली,पानी, सोलर सुविधा, सरकार ने तैयार किया प्लान | पानीपत लाइव - Panipat Live