शनिवार, 21 नवंबर 2026
खेल व युवापानीपत ब्रेकिंग

हरियाणा में केएमपी टोल पर नया नियम, जाम बढ़ते ही बिना टोल गुजरेंगे वाहन

खेल व युवा: KMP Expressway : केएमपी टोल प्लाजा पर लग रहे जाम को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। वाहन चालकों को राहत देने के लिए सोनीपत प्रशासन ने केएमपी टोल को लेकर।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
21 नवंबर 2026 को 05:05 am बजे2 मिनट पठन0 व्यूज
शेयर करें:
हरियाणा में केएमपी टोल पर नया नियम, जाम बढ़ते ही बिना टोल गुजरेंगे वाहन
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • हरियाणा में केएमपी टोल पर नया नियम, जाम बढ़ते ही बिना टोल गुजरेंगे वाहन।
  • खेल व युवा: KMP Expressway : केएमपी टोल प्लाजा पर लग रहे जाम को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है।
  • केएमपी टोल प्लाजा पर जाम की स्थिति बनने पर अब वाहन चालकों को घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
  • खेल व युवा से जुड़ी महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट।

खेल व युवा: KMP Expressway : केएमपी टोल प्लाजा पर लग रहे जाम को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। वाहन चालकों को राहत देने के लिए सोनीपत प्रशासन ने केएमपी टोल को लेकर नया नियम निर्धारित किया है।

केएमपी टोल प्लाजा पर जाम की स्थिति बनने पर अब वाहन चालकों को घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा। टोल प्लाजा के कर्मचारियों को निर्देश दिए है कि जाम लगते ही उस लेन को बिना टोल के निकलने दे, ताकि लोग जाम में फंसकर परेशान न हो।

मामले का पूरा विवरण

अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) अजय चोपड़ा ने शुक्रवार को लघु सचिवालय में आयोजित जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा कमेटी की बैठक में एचएसआइआइडीसी के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि अधिक जाम लगने की स्थिति में टोल लेन को तुरंत फ्री करवाया जाए।

बैठक में सड़क सुरक्षा से जुड़े 30 एजेंडा बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा की गई। एडीसी अजय चोपड़ा के निर्देश पर एचएसआइआइडीसी अधिकारियों ने टोल संचालकों को नोटिस जारी करने, सीसीटीवी से निगरानी रखने और टोल लेन बढ़ाने की बात कही।

वहीं, एनएच 44 पर बन रहे फुटओवर ब्रिज (एफओबी) की समीक्षा के दौरान एनएचएआइ अधिकारियों ने बताया कि 45 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है और 30 दिसंबर तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य है। इस एफओबी में अधिक क्षमता वाली लिफ्ट लगेगी, जिसकी सुरक्षा के लिए 24 घंटे गार्ड तैनात रहेगा।

अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि

अवैध पार्किंग पर चलेगी क्रेन, कोहरे की तैयारी तेज एडीसी ने कुंडली बार्डर से पूरे जिले में एनएच-44 पर अवैध रूप से खड़े वाहनों को हटाने के लिए टोइंग व्हीकल तैनात करने और पुलिस के माध्यम से चालान काटने के निर्देश दिए।

केजीपी टोल संचालकों को एंबुलेंस का जीपीएस डाटा साझा करने को कहा गया। आगामी धुंध के मौसम को देखते हुए सभी सड़कों पर व्हाइट मार्किंग करवाने तथा मंडियों व मिलों में आने वाली ट्रैक्टर-ट्रालियों पर रिफ्लेक्टर टेप लगवाने के आदेश दिए गए।

इसके अलावा, महाराणा प्रताप चौक से ट्रक यूनियन रोड तक ड्रेन के फालआउट की समस्या के समाधान हेतु एक जांच कमेटी का गठन किया गया है। यातायात नियमों की अनदेखी पर शिकंजा सुरक्षित स्कूल वाहन पालिसी के तहत 12 स्कूल बसों के चालान शराब पीकर वाहन चलाने पर : 7 चालान नाबालिग द्वारा ड्राइविंगः 6 चालान आरटीए विभाग द्वारा कार्रवाई: 245 चालान अनिल चौधरी (MBA, मीडिया मैनेजमेंट) को विभिन्न मीडिया संस्थानों में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव है।

अनिल चौधरी की बिजनेस, मनोरंजन, सरकारी योजनाएं , खेल और रेलवे से संबंधित खबरों पर मजबूत पकड़ है। वर्तमान में अनिल चौधरी डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

जयपुर टाइम्स एक प्रमुख समाचार वेबसाइट और अख़बार है, जो जयपुर और राजस्थान से जुड़ी ताज़ा खबरें, राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है। यह पाठकों को विश्वसनीय और तथ्यात्मक समाचारों के साथ जागरूक रखने का कार्य करता है।

जयपुर टाइम्स डिजिटल माध्यम से भी व्यापक रूप से पाठकों से जुड़ा हुआ है।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
हरियाणा में केएमपी टोल पर नया नियम, जाम बढ़ते ही बिना टोल गुजरेंगे वाहन | पानीपत लाइव - Panipat Live