शनिवार, 21 नवंबर 2026
पानीपत शहरपानीपत ब्रेकिंग

सप्लीमेंट कारोबारी पर चाकू और ईंट से हमला: बीचबचाव करने आए दो साथियों को भी पीटा

पानीपत शहर: पानीपत में देशवाल चौक के आगे रिवर व्यू होटल के पास सप्लीमेंट कारोबारी और उसके दो साथियों पर हमला कर दिया गया।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
21 नवंबर 2026 को 01:16 am बजे2 मिनट पठन0 व्यूज
शेयर करें:
सप्लीमेंट कारोबारी पर चाकू और ईंट से हमला:  बीचबचाव करने आए दो साथियों को भी पीटा
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • सप्लीमेंट कारोबारी पर चाकू और ईंट से हमला: बीचबचाव करने आए दो साथियों को भी पीटा।
  • पानीपत शहर: पानीपत में देशवाल चौक के आगे रिवर व्यू होटल के पास सप्लीमेंट कारोबारी और उसके दो साथियों पर।
  • इसी दौरान अक्कु भी वहां पहुंच गया।
  • पानीपत शहर से जुड़ी महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट।

पानीपत शहर: पानीपत में देशवाल चौक के आगे रिवर व्यू होटल के पास सप्लीमेंट कारोबारी और उसके दो साथियों पर हमला कर दिया गया। आरोप है कि पहले मोहित ने कारोबारी को आवाज देकर नीचे गली में बुलाया और फिर फोन करके बहस करने लगा।

इसी दौरान अक्कु भी वहां पहुंच गया। दोनों ने बीच-बचाव के लिए आए कारोबारी के गांव के दो युवकों को भी आरोपियों ने पीटा और चाकू से हमला किया।

मामले का पूरा विवरण

तीनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने चार नामजद और अन्य युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

गांव बुडशाम निवासी सुमित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सप्लीमेंट का काम करता है और देशवाल चौक से आगे रिवर व्यू होटल के पास उसका ऑफिस है। 20 नवंबर को शाम करीब सात बजे वह अपने ऑफिस में बैठा था।

इसी दौरान मोहित नाम के युवक ने उसे आवाज देकर नीचे गली में बुलाया। बाद में फोन कर भी बुलाया और उसके साथ बहस करने लगा।

अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि

तभी अक्कु वाल्मीकि भी वहां पहुंच गया। दोनों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

बचाव में आए दो साथियों को भी पीटा शिकायत के अनुसार, कुछ देर बाद सचिन भी मौके पर आ गया। अक्कु ने अपने हाथ में लिए चाकू से सुमित के कंधे और पसली पर वार किए, जबकि सचिन ने उसके सिर पर ईंट मार दी।

शोर सुनकर गांव का ही सुमित वहां पहुंचा तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की और चाकू से वार किए। इसके बाद गांव का सुखचेन भी मौके पर आया, आरोप है कि हमलावरों ने उसे भी पीटा।

वारदात के दौरान मौके पर भीड़ जमा हो गई। आरोप है कि मोहित, अक्कु, सचिन और उनके साथ आए अन्य युवक तीनों को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया जा चुका था। पुलिस ने सुमित का मेडिकल करवाया।

एमएलआर में डॉक्टर ने तीन चोटें दर्ज की हैं, जिनमें दो धारदार हथियार और एक किसी ठोस वस्तु से लगी चोट बताई गई है। सुमित की शिकायत पर थाना मॉडल टाउन में मुकदमा नंबर 245 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 190, 191(2), 118(1) और 351(3) के तहत जांच शुरू कर दी गई है।

This website follows the DNPA Code of Ethics.।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
सप्लीमेंट कारोबारी पर चाकू और ईंट से हमला: बीचबचाव करने आए दो साथियों को भी पीटा | पानीपत लाइव - Panipat Live