सोमवार, 23 नवंबर 2026
खेल व युवापानीपत ब्रेकिंग

हरियाणा के गांव और वार्ड बनेंगे आत्मनिर्भर, पंचायतों की आय बढ़ाने का सरकार का नया प्लान

खेल व युवा: Haryana Government : हरियाणा की ग्राम पंचायत की आय बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा प्लान तैयार किया है।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
23 नवंबर 2026 को 01:34 pm बजे2 मिनट पठन0 व्यूज
शेयर करें:
हरियाणा के गांव और वार्ड बनेंगे आत्मनिर्भर, पंचायतों की आय बढ़ाने का सरकार का नया प्लान
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • हरियाणा के गांव और वार्ड बनेंगे आत्मनिर्भर, पंचायतों की आय बढ़ाने का सरकार का नया प्लान।
  • खेल व युवा: Haryana Government : हरियाणा की ग्राम पंचायत की आय बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा प्लान तैयार किया है।
  • इसके तहत प्रदेश गांव व वार्ड को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा और उनकी आय को बढ़ाने का प्लान बनाया है।
  • खेल व युवा से जुड़ी महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट।

खेल व युवा: Haryana Government : हरियाणा की ग्राम पंचायत की आय बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा प्लान तैयार किया है। सरकार ने विकसित भारत-2047 की परिकल्पना तभी साकार होगी, जब देश का हर गांव और शहर का हर वार्ड आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनेगा।

इसके तहत प्रदेश गांव व वार्ड को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा और उनकी आय को बढ़ाने का प्लान बनाया है। पंचायतों और नगर निकायों को केवल सरकारी बजट पर निर्भर रहने के बजाय अपनी आय के नए स्रोत विकसित करने होंगे।

मामले का पूरा विवरण

इसके लिए स्थानीय संसाधनों का बेहतर उपयोग, वित्तीय प्रबंधन और जनभागीदारी सुनिश्चित करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि स्थानीय सरकारों को अधिकार, क्षमता और अपने वित्तीय संसाधनों के आधार पर आत्मनिर्भर बनाना ही इस राष्ट्रीय सम्मेलन का मूल उद्देश्य है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कहा कि संविधान के 73वें और 74वें संशोधन के माध्यम से पंचायतों एवं नगर निकायों को संवैधानिक दर्जा दिया गया था, लेकिन अब इन्हें वास्तविक रूप से सशक्त स्थानीय सरकार के रूप में विकसित करना हमारी जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के सपने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्तमान आवश्यकताओं से जोड़ने का काम किया है। गांव विकास की अंतिम कड़ी नहीं, बल्कि विकास का केंद्र है।

अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि

उन्होंने कहा कि ग्राम सभा की प्राथमिकताएं ही पंचायतों की कार्ययोजना का आधार बननी चाहिए। सरपंच और पार्षद लोकतंत्र की जमीनी ताकत हैं, क्योंकि वे सीधे जनता से जुड़े होते हैं और लोगों की समस्याओं को सबसे पहले समझते हैं।

मुख्यमंत्री ने हरियाणा में वर्ष 2014 से पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए किए गए सुधारों का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्ष 2015 में पढ़ी-लिखी पंचायतों की व्यवस्था लागू की गई और वर्ष 2020 में पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया।

इसी प्रकार लाल डोरा मुक्त अभियान के माध्यम से ग्रामीणों को उनकी संपत्तियों का मालिकाना हक दिलाया गया, जिसे बाद में केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के रूप में पूरे देश में लागू किया।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में किए गए सुधारों का उद्देश्य पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाना और ग्रामीणों को उनके अधिकारों से जोड़ना रहा है। स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देकर किया जाएगा सम्मानित मुख्यमंत्री ने पंचायतों, गांवों और वार्डों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया।

उन्होंने कहा कि गांवों और वार्डों के विकास के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित कर बेहतर प्रदर्शन करने वाली पंचायतों एवं निकायों को सम्मानित किया जाना चाहिए। इससे जनप्रतिनिधियों में अपने क्षेत्र को बेहतर बनाने की भावना विकसित होगी।

उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि केवल पदाधिकारी नहीं, बल्कि परिवर्तन के वाहक हैं। उन्हें जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने सम्मेलन में शामिल प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे दोनों दिन होने वाले विचार-विमर्श में सक्रिय भागीदारी निभाएं और ऐसे व्यावहारिक सुझाव प्रस्तुत करें, जिन्हें धरातल पर लागू कर पंचायतों एवं नगर निकायों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जा सके।

अनिल चौधरी (MBA, मीडिया मैनेजमेंट) को विभिन्न मीडिया संस्थानों में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अनिल चौधरी की बिजनेस, मनोरंजन, सरकारी योजनाएं , खेल और रेलवे से संबंधित खबरों पर मजबूत पकड़ है।

वर्तमान में अनिल चौधरी डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। जयपुर टाइम्स एक प्रमुख समाचार वेबसाइट और अख़बार है, जो जयपुर और राजस्थान से जुड़ी ताज़ा खबरें, राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है।

यह पाठकों को विश्वसनीय और तथ्यात्मक समाचारों के साथ जागरूक रखने का कार्य करता है। जयपुर टाइम्स डिजिटल माध्यम से भी व्यापक रूप से पाठकों से जुड़ा हुआ है।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
हरियाणा के गांव और वार्ड बनेंगे आत्मनिर्भर, पंचायतों की आय बढ़ाने का सरकार का नया प्लान | पानीपत लाइव - Panipat Live