गुरुवार, 19 नवंबर 2026
हरियाणापानीपत ब्रेकिंग

जींद में एकत्रित हुए प्रदेश भर के रोडवेज कर्मचारी, लिया ये फैसला

हरियाणा: Roadways empolyee meeting : हरियाणा रोडवेज चालक संघ द्वारा प्रदेश में रोडवेज चालकों की मांगो पर गौर नहीं किए जाने के रोष स्वरूप जींद में राज्य स्तरीय।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
18 नवंबर 2026 को 04:47 am बजे2 मिनट पठन0 व्यूज
शेयर करें:
जींद में एकत्रित हुए प्रदेश भर के रोडवेज कर्मचारी, लिया ये फैसला
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • जींद में एकत्रित हुए प्रदेश भर के रोडवेज कर्मचारी, लिया ये फैसला।
  • हरियाणा: Roadways empolyee meeting : हरियाणा रोडवेज चालक संघ द्वारा प्रदेश में रोडवेज चालकों की मांगो पर।
  • ट्रेड यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष संजीव कुमार व महासचिव कर्मवीर नरवाल ने कहा कि प्रदेश के चालक वर्ग की कई।
  • हरियाणा प्रदेश स्तर से संबंधित मुख्य समाचार व विश्लेषण।

हरियाणा: Roadways empolyee meeting : हरियाणा रोडवेज चालक संघ द्वारा प्रदेश में रोडवेज चालकों की मांगो पर गौर नहीं किए जाने के रोष स्वरूप जींद में राज्य स्तरीय सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया।

ट्रेड यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष संजीव कुमार व महासचिव कर्मवीर नरवाल ने कहा कि प्रदेश के चालक वर्ग की कई जायज मांगे काफी समय से लंबित हैं, जिससे प्रदेश का चालक वर्ग उपेक्षित महसूस कर रहा है।

मामले का पूरा विवरण

चार नवंबर को परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई वार्ता में 25 नवंबर को प्रदेश के परिवहन मंत्री की अध्यक्षता में होने वाली वार्ता में सभी मांगो के हल का आश्वासन दिया था।

जींद डिपो की कार्यशाला में अन्य यूनियनों के राज्य स्तरीय चालक पदाधिकारी शामिल हुए व सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए 25 नवंबर की बैठक में मांगो के हल की अपील की।

कार्यक्रम में चालकों को उनके अधिकारों व मांगो के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 में ज्वाइन हुए कर्मचारियों को ज्वाइनिंग तिथि से पक्का किया जाए।

अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि

अड्डा इंचार्ज के 194 पद सर्जित करना, सभी चालकों को जोखिम भत्ता प्रदान करना, हैवी चालकों का ग्रेड बढ़ाना व इसके साथ-साथ मांगपत्र में वर्णित चालकों की अन्य लंबित मांगों को जल्द पूरा किया जाए।

यूनियन के राज्य महासचिव कर्मवीर नरवाल ने बताया कि प्रदेश भर के पदाधिकारियों से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया है। सभी उपस्थित पदाधिकारियों ने 25 नवंबर की सांझा मोर्चा की सरकार के साथ बैठक में मांगो के पूरा नहीं होने की स्थिति में प्रदेश का चालक वर्ग आंदोलन की राह पर होगा व आमजनता को होने वाली परेशानी की पूर्ण जानकारी सरकार की होगी।

इस अवसर पर अनिल, कर्मवीर नरवाल, कृष्ण गुराना, शमशेर सिंह, ओमप्रकाश, हर्ष, सुधीर अहलावत, संजीव, देवेंद्र, नरेंद्र घनघस, संजय, राजेश शर्मा, चमन लाल स्वामी, गगनदीप ढिल्लों, रणजीत, पवन, महेंद्र सैनी, कुलजिंद्र, सुखविंद्र, अनिल शर्मा व सुरेश प्रजापत मौजूद रहे।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
जींद में एकत्रित हुए प्रदेश भर के रोडवेज कर्मचारी, लिया ये फैसला | पानीपत लाइव - Panipat Live