मंगलवार, 17 नवंबर 2026
खेल व युवापानीपत ब्रेकिंग

सीएम नायब सैनी ने दी हरियाणा कोल्ड चेन नीति की मंजूरी, किसानों की उपज अब बेहतर दाम तक पहुंचेगी

खेल व युवा: Haryana Cold Chain Policy : हरियाणा सरकार ने किसानों को उत्पादक ही नहीं, ब्लकि बिजनेसमैन बनने के लिए मेगा प्लान तैयार किया है।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
17 नवंबर 2026 को 04:14 am बजे2 मिनट पठन0 व्यूज
शेयर करें:
सीएम नायब सैनी ने दी हरियाणा कोल्ड चेन नीति की मंजूरी, किसानों की उपज अब बेहतर दाम तक पहुंचेगी
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • सीएम नायब सैनी ने दी हरियाणा कोल्ड चेन नीति की मंजूरी, किसानों की उपज अब बेहतर दाम तक पहुंचेगी।
  • खेल व युवा: Haryana Cold Chain Policy : हरियाणा सरकार ने किसानों को उत्पादक ही नहीं, ब्लकि बिजनेसमैन।
  • ऐसे में फसल खराब नहीं हो इसके लिए हरियाणा में अब गांव स्तर पर पैक हाउस बनाए जाएंगे।
  • खेल व युवा से जुड़ी महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट।

खेल व युवा: Haryana Cold Chain Policy : हरियाणा सरकार ने किसानों को उत्पादक ही नहीं, ब्लकि बिजनेसमैन बनने के लिए मेगा प्लान तैयार किया है। सरकार की नई नीति के तहत किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए जल्दबाजी नहीं करनी पड़ेगी, बल्कि अच्छा भाव आने का इंतजार कर सकेगा।

ऐसे में फसल खराब नहीं हो इसके लिए हरियाणा में अब गांव स्तर पर पैक हाउस बनाए जाएंगे। यह पैक हाउस किसानों की उपज को एकत्र करने, साफ करने, छंटाई, ग्रेडिंग और पैकिंग के बाद बाजार भेजने के केंद्र के रूप में कार्य करेंगे।

मामले का पूरा विवरण

इनके साथ परिवहन और आगे के बाजार संपर्क को जोड़ने पर विशेष जोर रहेगा। हरियाणा कोल्ड चेन नीति को मुख्यमंत्री नायब सैनी ने स्वीकृति दे दी है।

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा नई नीति का उद्देश्य केवल कोल्ड स्टोरेज बनाना नहीं, बल्कि किसानों की उपज को बेहतर गुणवत्ता के साथ अधिक लाभकारी बाजारों तक पहुंचाना है।

कटाई के बाद होने वाले नुकसान को कम करने, किसानों की आय बढ़ाने, निजी निवेश को प्रोत्साहित करने और ऊर्जा दक्ष एवं पर्यावरण-अनुकूल तकनीकों को अपनाने पर ध्यान दिया जाएगा। स्थानीय उत्पादन और बाजार की मांग के आधार पर जिला स्तर पर आवश्यक सुविधाओं की पहचान की जाएगी।

अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि

आधुनिक पैक हाउस, संग्रहण केंद्र, प्री-कूलिंग इकाइयों, कोल्ड स्टोरेज और शीत परिवहन सुविधाओं के समन्वित विकास को बढ़ावा दिया जाएगा। किसानों को उपज तुरंत बेचने की मजबूरी से राहत देने और अपनी पसंद के बाजार तक पहुंच बनाने के अधिक अवसर उपलब्ध कराना इस नीति का प्रमुख लक्ष्य है।

पुराने कोल्ड स्टोरेज का आधुनिकीकरण होगा मःौजूदा कोल्ड स्टोरेज के आधुनिकीकरण, पुरानी शीतलन प्रणालियों में सुधार, सौर एवं अन्य नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग और पर्यावरण-अनुकूल तकनीकों को प्रोत्साहित किया जाएगा।

ऊर्जा आडिट, डिजिटल तापमान निगरानी और परिवहन की ट्रैकिंग जैसी व्यवस्थाओं पर भी जोर रहेगा। नई कोल्ड चेन नीति में वर्ष 2026-2032, 2033-2040 और 2041-2047 के तीन चरण निर्धारित हैं।

पहले चरण में प्रदर्शन मानक, ऊर्जा आडिट, प्रशिक्षण, डिजिटल संपर्क, मौजूदा सुविधाओं के आधुनिकीकरण और प्राथमिकता वाले उत्पादन क्लस्टरों पर ध्यान रहेगा। अगले चरणों में कोल्ड चेन व्यवस्था का विस्तार, नवीकरणीय ऊर्जा का उपयोग तथा बेहतर मूल्य वाले और निर्यात बाजारों से जुड़ाव बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा।

अनिल चौधरी (MBA, मीडिया मैनेजमेंट) को विभिन्न मीडिया संस्थानों में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अनिल चौधरी की बिजनेस, मनोरंजन, सरकारी योजनाएं , खेल और रेलवे से संबंधित खबरों पर मजबूत पकड़ है।

वर्तमान में अनिल चौधरी डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जयपुर टाइम्स एक प्रमुख समाचार वेबसाइट और अख़बार है, जो जयपुर और राजस्थान से जुड़ी ताज़ा खबरें, राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है। यह पाठकों को विश्वसनीय और तथ्यात्मक समाचारों के साथ जागरूक रखने का कार्य करता है।

जयपुर टाइम्स डिजिटल माध्यम से भी व्यापक रूप से पाठकों से जुड़ा हुआ है।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
सीएम नायब सैनी ने दी हरियाणा कोल्ड चेन नीति की मंजूरी, किसानों की उपज अब बेहतर दाम तक पहुंचेगी | पानीपत लाइव - Panipat Live