शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
टेक्सटाइल व व्यापारपानीपत ब्रेकिंग

पहले आठ महीने बेटी की तलाश में भटकता रहा परिवार: अब नाबालिग के मां बनने के बाद भी आरोपी गिरफ्त से बाहर, पुलिस ने लिया डीएनए सैंपल

टेक्सटाइल व व्यापार: पानीपत में करीब आठ महीने तक बेटी की तलाश में भटकते रहे परिवार को जब उसके गर्भवती होने का पता चला तो पैरों तले जमीन खिसक गई।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
18 नवंबर 2026 को 07:00 am बजे2 मिनट पठन15 व्यूज
शेयर करें:
पहले आठ महीने बेटी की तलाश में भटकता रहा परिवार:  अब नाबालिग के मां बनने के बाद भी आरोपी गिरफ्त से बाहर, पुलिस ने लिया डीएनए सैंपल
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • पहले आठ महीने बेटी की तलाश में भटकता रहा परिवार: अब नाबालिग के मां बनने के बाद भी आरोपी गिरफ्त से बाहर, पुलिस ने लिया डीएनए सैंपल।
  • टेक्सटाइल व व्यापार: पानीपत में करीब आठ महीने तक बेटी की तलाश में भटकते रहे परिवार को जब उसके गर्भवती।
  • अब वह एक बच्ची को जन्म दे चुकी है, लेकिन परिवार का आरोप है कि मामला दर्ज होने के भी तीन महीने बाद तक।
  • टेक्सटाइल व व्यापार से जुड़ी महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट।

टेक्सटाइल व व्यापार: पानीपत में करीब आठ महीने तक बेटी की तलाश में भटकते रहे परिवार को जब उसके गर्भवती होने का पता चला तो पैरों तले जमीन खिसक गई। जिस उम्र में किशोरी को खुद संरक्षण की जरूरत थी, उस उम्र में वह कथित तौर पर शोषण और देह व्यापार के जाल में फंसा दी गई।

अब वह एक बच्ची को जन्म दे चुकी है, लेकिन परिवार का आरोप है कि मामला दर्ज होने के भी तीन महीने बाद तक नामजद आरोपी अभी तक गिरफ्तार नहीं हुए। मां की शिकायत पर थाना किला में मुकदमा दर्ज है।

मामले का पूरा विवरण

पुलिस का कहना है कि आरोपी का डीएनए सैंपल ले लिया है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

मां की शिकायत के अनुसार, उसकी बेटी अक्टूबर 2025 से लापता थी। परिवार लगातार उसकी तलाश कर रहा था।

मां ने आरोप लगाया कि किशोरी को बहला-फुसलाकर नशे और देह व्यापार के जाल में फंसाया गया और अलग-अलग लोगों के माध्यम से उसका शोषण किया गया। इस संबंध में 11 अगस्त 2026 को थाना किला में नेहा उर्फ कविता, राजन दोनों पति पत्नी, समेत मोहन लाल, शैंकी और डूडी नाम के शख्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि

कविता के फोन से पिता को मिली बेटी की जानकारी पिता का आरोप है कि बेटी के लापता होने के बाद वह लगातार पुलिस थानों के चक्कर काटता रहा, लेकिन उसकी फरियाद नहीं सुनी गई। करीब आठ महीने बाद आरोपी की पत्नी कविता ने उसे फोन कर बताया कि उसकी बेटी उसके पति के साथ किसी होटल में है।

इसके बाद वह कविता के स्पा सेंटर पहुंचा। वहां मौजूद युवकों ने बताया कि लड़की को राजन और सौरव अपने साथ लेकर गए हैं।

बचाव में कोर्ट ले जाकर बनवाया एफिडेविट, मारपीट का भी आरोप पिता तक कविता के फोन की जानकारी पहुंचने के बाद राजन द्वारा नाबालिग को कोर्ट ले जाकर एक जुलाई 2026 को हल्फनामा तैयार करवाने का आरोप है।

इस दस्तावेज में नाबालिग की ओर से कविता पर देह व्यापार करवाने और हर्ष व मोनू नाम के युवकों से जबरन शारीरिक संबंध बनवाने के आरोप लिखे गए थे। पति-पत्नी एक-दूसरे पर लगा रहे देह व्यापार के आरोप मामले में पति-पत्नी एक-दूसरे पर ही नाबालिग से देह व्यापार करवाने के आरोप लगा रहे हैं।

एफिडेविट में पत्नी कविता पर आरोप लगाए गए, जबकि नाबालिग के पहले के आरोपों में राजन समेत अन्य लोगों के नाम सामने आए थे। अब परिवार का कहना है कि मुकदमा दर्ज होने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

सामाजिक कार्यकर्ता सविता आर्या ने बताया कि पीड़ित परिवार ने उनसे संपर्क किया था, जिसके बाद वह बच्ची से मिलने गई थीं। उन्होंने कहा कि एक पिता आठ महीने तक अपनी बेटी की तलाश में भटकता रहा और अब किशोरी बच्ची को जन्म देने के बाद भी न्याय का इंतजार कर रही है।

उन्होंने पुलिस प्रशासन से वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कराने, जरूरी साक्ष्य जुटाने तथा पीड़िता और नवजात की सुरक्षा व उपचार सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि कार्रवाई ऐसी हो कि दोषी बचें नहीं और कोई निर्दोष न फंसे।

थाना किला प्रभारी नीरज का कहना है कि आरोपी का डीएनए सैंपल ले लिया गया है। रिपोर्ट और तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई जारी है।

This website follows the DNPA Code of Ethics.।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
पहले आठ महीने बेटी की तलाश में भटकता रहा परिवार: अब नाबालिग के मां बनने के बाद भी आरोपी गिरफ्त से बाहर, पुलिस ने लिया डीएनए सैंपल | पानीपत लाइव - Panipat Live