मंगलवार, 24 नवंबर 2026
खेल व युवापानीपत ब्रेकिंग

Panipat News: अधूरे स्टेडियम के बाद भी चमक रहे उझा गांव के खिलाड़ी

खेल व युवा: उझा गांव के खिलाड़ियों ने सीमित संसाधनों के बावजूद राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। यहां पर चार साल बाद भी स्टेडियम अधूरा पड़ा है।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
24 नवंबर 2026 को 08:28 pm बजे2 मिनट पठन0 व्यूज
शेयर करें:
Panipat News: अधूरे स्टेडियम के बाद भी चमक रहे उझा गांव के खिलाड़ी
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • Panipat News: अधूरे स्टेडियम के बाद भी चमक रहे उझा गांव के खिलाड़ी।
  • खेल व युवा: उझा गांव के खिलाड़ियों ने सीमित संसाधनों के बावजूद राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा।
  • ब ावजूद इसके गांव के खिलाड़ी सफलता की चमक बिखेर रहे हैं।
  • खेल व युवा से जुड़ी महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट।

खेल व युवा: उझा गांव के खिलाड़ियों ने सीमित संसाधनों के बावजूद राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। यहां पर चार साल बाद भी स्टेडियम अधूरा पड़ा है।

ब ावजूद इसके गांव के खिलाड़ी सफलता की चमक बिखेर रहे हैं। गांव की बेटी शिवानी जूडो में उपलब्धियां हासिल कर खेल कोटे से बीएसएफ में भर्ती होकर देश सेवा कर रही हैं, जबकि डिस्कस थ्रो खिलाड़ी प्रिंस रावल भारतीय रेलवे में सेवाएं दे रहे हैं।

मामले का पूरा विवरण

इसके बावजूद गांव में खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए चार एकड़ में बन रहा स्टेडियम चार साल से अधूरा पड़ा है। अब तक इसकी चहारदीवारी तक नहीं बनी है और न ही बुनियादी खेल सुविधाएं विकसित हो पाई हैं।

इससे खिलाड़ियों और युवाओं में रोष है। गांव के युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं देने के उद्देश्य से करीब चार साल पहले स्टेडियम का निर्माण शुरू किया गया था, लेकिन काम पूरा नहीं हो सका।

चहारदीवारी नहीं होने से मैदान में आवारा पशुओं का जमावड़ा रहता है। वहीं, ट्रैक और खेल उपकरणों का भी अभाव है।

अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि

ग्राम पंचायत कई बार विधायक और प्रशासनिक अधिकारियों से चहारदीवारी बनवाने और निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग कर चुकी है लेकिन अभी तक समाधान नहीं हो सका है। गांव केविकास के लिए यह जरूरी है।

सड़क किनारे अभ्यास करने को मजबूर खिलाड़ीगांव के युवा सुबह-शाम अभ्यास कर आगे बढ़ना चाहते हैं, लेकिन स्टेडियम अधूरा होने से सड़क किनारे और ऊबड़-खाबड़ जगहों पर अभ्यास करना पड़ता है। इससे चोटिल होने का खतरा रहता है।

-अनिकेत रावल शिवानी और प्रिंस रावल की उपलब्धियों से युवाओं को प्रेरणा मिलती है। गांव में बेहतर खेल सुविधाएं मिलें तो यहां से और खिलाड़ी निकल सकते हैं।

हमारे गांव के खिलाड़ी बहुत मेहनती हैं। -शिव रावलचार एकड़ में बन रहे स्टेडियम की चहारदीवारी तक न बनना निराशाजनक है।

खुले मैदान में आवारा पशुओं और असामाजिक तत्वों की आवाजाही रहती है। प्रशासन को जल्द निर्माण पूरा कराना चाहिए।

सुविधाओं के अभाव में युवाओं को अभ्यास के लिए शहर के निजी केंद्रों या दूरदराज के मैदानों में जाना पड़ता है। इससे उन परिवारों पर आर्थिक बोझ पड़ता है, जो महंगे केंद्रों का खर्च नहीं उठा सकते।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
Panipat News: अधूरे स्टेडियम के बाद भी चमक रहे उझा गांव के खिलाड़ी | पानीपत लाइव - Panipat Live