शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
हरियाणापानीपत ब्रेकिंग

Panipat News: बुजुर्ग श्रद्धालुओं को वाराणसी तीर्थ यात्रा कराएगी हरियाणा सरकार

पानीपत शहर: मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत प्रदेश के बुजुर्ग श्रद्धालुओं को निशुल्क वाराणसी तीर्थ यात्रा कराई जाएगी।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
20 नवंबर 2026 को 02:39 pm बजे2 मिनट पठन0 व्यूज
शेयर करें:
Panipat News: बुजुर्ग श्रद्धालुओं को वाराणसी तीर्थ यात्रा कराएगी हरियाणा सरकार
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • Panipat News: बुजुर्ग श्रद्धालुओं को वाराणसी तीर्थ यात्रा कराएगी हरियाणा सरकार।
  • पानीपत शहर: मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत प्रदेश के बुजुर्ग श्रद्धालुओं को निशुल्क वाराणसी तीर्थ।
  • यात्रा के लिए पात्र श्रद्धालुओं से आवेदन आमंत्रित करने के लिए जल्द ही पोर्टल खोला जाएगा।
  • पानीपत शहर से जुड़ी महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट।

पानीपत शहर: मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत प्रदेश के बुजुर्ग श्रद्धालुओं को निशुल्क वाराणसी तीर्थ यात्रा कराई जाएगी। इसके लिए आगामी दिसंबर या जनवरी माह में विशेष रेल गाड़ी के माध्यम से श्रद्धालुओं को वाराणसी ले जाने की योजना है।

यात्रा के लिए पात्र श्रद्धालुओं से आवेदन आमंत्रित करने के लिए जल्द ही पोर्टल खोला जाएगा। सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के निदेशक डॉ. आदित्य दहिया ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा आगामी दिनों में विशेष रेल गाड़ी को झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।

मामले का पूरा विवरण

यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को वाराणसी के प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि रेल यात्रा के दौरान प्रत्येक श्रद्धालु को पर्यटक किट भी उपलब्ध कराई जाएगी।

इस योजना का लाभ 60 वर्ष या इससे अधिक आयु के बुजुर्ग श्रद्धालु उठा सकेंगे। योजना के तहत पात्रता के लिए श्रद्धालु के परिवार की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।

इच्छुक पात्र श्रद्धालु पोर्टल खुलने के बाद ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
Panipat News: बुजुर्ग श्रद्धालुओं को वाराणसी तीर्थ यात्रा कराएगी हरियाणा सरकार | पानीपत लाइव - Panipat Live