पानीपत शहर: वायु प्रदूषण की रोकथाम एवं नियंत्रण को लेकर ग्रैप-3 की गाइडलाइंस के प्रभावी रहने के दौरान नगर निगम ने विभिन्न शाखाओं के माध्यम से 16 से 18 नवंबर को विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान निगम की टीम ने शहरी क्षेत्र में नियमों का उल्लंघन करने वाले 17 लोगों के चालान किए और उनसे 85 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया है।
इसके साथ 36 लोगों को निर्माण कार्य करने पर नोटिस जारी किए हैं। नगर निगम आयुक्त अंकिता चौधरी ने तीन दिन के अभियान के साथ सफाई शाखा की वीरवार को विशेष समीक्षा बैठक की।
मामले का पूरा विवरण
उन्होंने शहर की सफाई और स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए अधिकारियों को कड़े दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खुले कूड़ा जलाने (ओपन बर्निंग) की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए नगर निगम ने 17 चालान किए।
प्रत्येक पर पांच-पांच हजार रुपये के हिसाब से 85 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि आगे भी खुले में कूड़ा जलाने या प्रदूषण फैलाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।
बिल्डिंग ब्रांच ने भी ग्रैप-3 के नियमों की पालना करवाने के लिए तीन दिन में 36 अवैध निर्माणकर्ताओं को नोटिस जारी किए। नियम तोड़कर निर्माण कार्य करने वालों पर पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया है।
अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि
इसमें से अधिकतर ने राशि जमा करवा दी है, जबकि शेष को नोटिस जारी कर वसूली की जाएगी। आयुक्त ने कहा कि ग्रैप-3 की पाबंदियां समाप्त होने के बाद भी नगर निगम की ओर से वायु प्रदूषण नियंत्रण के प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।
खुले में कूड़ा व पराली जलाने समेत अन्य प्रदूषणकारी गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाएगी। धूल और प्रदूषण कम करने के लिए निर्धारित रूटों पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और दो स्मॉग गन मशीनों के जरिये प्रतिदिन पानी का छिड़काव किया जा रहा है।
सीएक्यूएम के नोडल अधिकारी एक्सईएन नवीन को निर्देशों की प्रभावी पालन व नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सैनिटेशन ब्रांच की समीक्षा बैठक में जोनल कमिश्नर (जोन-1) विवेक चौधरी, जॉइंट कमिश्नर व जोनल कमिश्नर (जोन-2) मनी त्यागी, चीफ सैनिटरी इंस्पेक्टर और सैनिटरी इंस्पेक्टर मौजूद रहे।
ब्यूरोसफाई के सात प्रमुख बिंदुओं पर की समीक्षाबैठक में डोर-टू-डोर वेस्ट कलेक्शन, रोड स्वीपिंग, सीएंडडी वेस्ट मैनेजमेंट, हॉर्टिकल्चर वेस्ट, डेयरी वेस्ट, लीगेसी वेस्ट मैनेजमेंट और पब्लिक टॉयलेट्स की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की।
आयुक्त ने जोनल अधिकारियों को प्रतिदिन डोर-टू-डोर कूड़ा उठान की जांच करने, सड़कों व बाजारों में नियमित रोड स्वीपिंग कराने और सार्वजनिक शौचालयों की साफ-सफाई, पानी व रखरखाव की शिकायतों को शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए।
निर्माण मलबा, बागवानी कचरा और डेयरी अपशिष्ट को निर्धारित स्थान पर निस्तारित करने तथा नालियों व सीवर में बाधा न आने देने पर भी जोर दिया गया।




