पानीपत शहर: श्री श्याम सलोना परिवार की ओर से बुधवार को प्राचीन सिद्ध श्री देवी मंदिर के अग्रसेन भवन में प्रथम श्री श्याम मनुहार संकीर्तन का आयोजन हुआ। इस दाैरान गायक आयुष कंसल ने हारा हूं बाबा पर तुझ पर भरोसा है... और सांवरिया सेठ मेरी नैया पार लगा देना भजन की प्रस्तुति दी।
भजनों पर भक्त मस्ती में झूमते नजर आए। वहीं, हनुमानगढ़ से आईं भजन गायिका नेहा शर्मा ने खाटू श्याम की महिमा का गुणगान किया।
मामले का पूरा विवरण
दिल्ली से आए भविष्य सीकरी और विशु म्यूजिकल ग्रुप ने भी भजनों से समां बांधा। कार्यक्रम के दाैरान कोलकाता से मंगवाए गए विशेष सुगंधित फूलों से बाबा श्याम का भव्य दरबार सजाया गया, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित प्रवीण शास्त्री और देवेंद्र पुजारी ने पूजा-अर्चना और ज्योत प्रज्वलित कर किया। महामंडलेश्वर नैना ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया।
मुख्य अतिथि भाजपा नेता संजय अग्रवाल और अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा के जिलाध्यक्ष गोपाल तायल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। संकीर्तन के समापन पर महाआरती की गई और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।




