पानीपत शहर: -जिले में 11 केंद्रों पर 2689 विद्यार्थी देंगे परीक्षा, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण आयोजन के लिए शिक्षा विभाग ने कसी कमरसंवाद न्यूज एजेंसी पानीपत। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छठी में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा शनिवार 28 नवंबर को आयोजित की जाएगी।
जिले में परीक्षा के लिए 11 केंद्र बनाए गए हैं। यहां 2689 विद्यार्थी अपनी किस्मत आजमाएंगे।
मामले का पूरा विवरण
जिले में कक्षा छठी के लिए कुल 75 सीटें उपलब्ध हैं। जिला शिक्षा अधिकारी नीलम कुंडू ने संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों और सभी परीक्षा केंद्रों के केंद्र अधीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि परीक्षा निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से करवाई जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों के बैठने की उचित व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता और सुरक्षा सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं समय रहते सुनिश्चित की जाएं, ताकि विद्यार्थियों को परीक्षा देने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
उन्होंने कहा कि जवाहर नवोदय विद्यालय ग्रामीण और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर प्रदान करते हैं।




