रविवार, 22 नवंबर 2026
इसरानापानीपत ब्रेकिंग

Panipat News: पलड़ी गांव के खेतों में मोर पर आवारा कुत्तों का हमला, किया घायल

इसराना: दाना चुग रहे राष्ट्रीय पक्षी को बचाने के लिए दौड़े किसान, वन्य जीव संरक्षण विभाग की टीम ने कराया उपचारसंवाद न्यूज एजेंसीइसराना।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
21 नवंबर 2026 को 12:30 pm बजे2 मिनट पठन0 व्यूज
शेयर करें:
Panipat News: पलड़ी गांव के खेतों में मोर पर आवारा कुत्तों का हमला, किया घायल
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • Panipat News: पलड़ी गांव के खेतों में मोर पर आवारा कुत्तों का हमला, किया घायल।
  • इसराना: दाना चुग रहे राष्ट्रीय पक्षी को बचाने के लिए दौड़े किसान, वन्य जीव संरक्षण विभाग की टीम ने कराया।
  • कुत्तों ने मोर को बुरी तरह नोचकर घायल कर दिया।
  • इसराना से जुड़ी महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट।

इसराना: दाना चुग रहे राष्ट्रीय पक्षी को बचाने के लिए दौड़े किसान, वन्य जीव संरक्षण विभाग की टीम ने कराया उपचारसंवाद न्यूज एजेंसीइसराना। पलड़ी गांव के खेतों में शनिवार को दाना चुग रहे राष्ट्रीय पक्षी मोर पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया।

कुत्तों ने मोर को बुरी तरह नोचकर घायल कर दिया। खेतों में काम कर रहे किसानों ने मोर को कुत्तों के बीच घिरा देखा तो उसे बचाने के लिए दौड़े, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही कुत्ते उसे घायल कर चुके थे।

मामले का पूरा विवरण

किसानों ने घायल मोर को पानी पिलाया और डायल-112 के साथ वन्य जीव एवं जंतु संरक्षण विभाग को सूचना दी। विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मोर को प्राथमिक उपचार के लिए मांडी स्थित गौशाला ले गई।

वहां चिकित्सक डॉ. मनदीप ने उसका उपचार किया। वन्य जीव एवं जंतु संरक्षण विभाग के इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि कुत्तों के हमले में घायल मोर का प्राथमिक उपचार करवाने के बाद उसे वन्य जीव नर्सरी में भेज दिया गया है।

पूरी तरह स्वस्थ होने तक मोर को नर्सरी में ही रखा जाएगा।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
Panipat News: पलड़ी गांव के खेतों में मोर पर आवारा कुत्तों का हमला, किया घायल | पानीपत लाइव - Panipat Live