मंगलवार, 24 नवंबर 2026
टेक्सटाइल व व्यापारपानीपत ब्रेकिंग

Panipat News: सर्दी की दस्तक के साथ नगर निगम ने शुरू किए रैन बसेरे

टेक्सटाइल व व्यापार: तीन स्थानों पर सात-सात लोगों के ठहरने की व्यवस्था, गद्दे-कंबल के साथ गर्म पेयजल के लिए केटल भी उपलब्धमाई सिटी रिपोर्टरपानीपत।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
24 नवंबर 2026 को 04:35 pm बजे2 मिनट पठन0 व्यूज
शेयर करें:
Panipat News: सर्दी की दस्तक के साथ नगर निगम ने शुरू किए रैन बसेरे
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • Panipat News: सर्दी की दस्तक के साथ नगर निगम ने शुरू किए रैन बसेरे।
  • टेक्सटाइल व व्यापार: तीन स्थानों पर सात-सात लोगों के ठहरने की व्यवस्था, गद्दे-कंबल के साथ गर्म पेयजल के।
  • नगर निगम के एमई दीपक राणा ने मंगलवार को इनकी शुरुआत कराई।
  • टेक्सटाइल व व्यापार से जुड़ी महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट।

टेक्सटाइल व व्यापार: तीन स्थानों पर सात-सात लोगों के ठहरने की व्यवस्था, गद्दे-कंबल के साथ गर्म पेयजल के लिए केटल भी उपलब्धमाई सिटी रिपोर्टरपानीपत। गिरते तापमान और बढ़ती ठंड को देखते हुए नगर निगम ने निराश्रितों व जरूरतमंदों के लिए शहर में तीन रैन बसेरे शुरू कर दिए हैं।

नगर निगम के एमई दीपक राणा ने मंगलवार को इनकी शुरुआत कराई। प्रत्येक रैन बसेरे में सात लोगों के ठहरने की व्यवस्था की गई है।

मामले का पूरा विवरण

देखरेख के लिए एक-एक कर्मचारी की ड्यूटी भी लगाई गई है। नगर निगम ने रेलवे स्टेशन के पास राजस्थानी धर्मशाला, जीटी रोड पर लालबत्ती चौक के नजदीक दमकल विभाग कार्यालय और जिला सचिवालय के सामने रैन बसेरे शुरू किए हैं।

यहां ठहरने वालों के लिए गद्दे, कंबल, चादर और गर्म पेयजल के लिए केटल उपलब्ध कराई गई है। न्यूनतम तापमान 12 डिग्री पहुंचा मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रात के समय ठंड बढ़ने लगी है, जबकि सुबह-शाम ठंडी हवाओं के कारण लोग गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं। कृषि विज्ञान केंद्र उझा के जिला समन्वयक डॉ. सतपाल सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।

अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि

नगर निगम के एमई दीपक राणा ने बताया कि तापमान में संभावित गिरावट को देखते हुए रैन बसेरे शुरू किए गए हैं, ताकि जरूरतमंदों को ठंड के दौरान सुरक्षित आश्रय मिल सके।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
Panipat News: सर्दी की दस्तक के साथ नगर निगम ने शुरू किए रैन बसेरे | पानीपत लाइव - Panipat Live