खेल व युवा: जीजीएस पब्लिक स्कूल में सात दिवसीय राज्य स्तरीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मनसंवाद न्यूज एजेंसीपानीपत। विद्यार्थियों ने स्वागत गीत और हरियाणवी सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत कर समारोह में लोकसंस्कृति के रंग बिखेरे।
एईईओ खेल कर्ण सिंह पूनिया मुख्य अतिथि और गुलाब सिंह विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी जयपाल सरोहा ने की, जबकि संयोजन एनएसएस कॉर्डिनेटर सुनील मलिक ने किया।
मामले का पूरा विवरण
शुभारंभ गायत्री मंत्रोच्चारण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि कर्ण सिंह पूनिया ने युवाओं को अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
विशिष्ट अतिथि गुलाब सिंह ने राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए स्वयंसेवकों को सेवा, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना अपनाने का संदेश दिया। खंड शिक्षा अधिकारी जयपाल सरोहा ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में अच्छे संस्कार, सामाजिक संवेदनशीलता और जिम्मेदार नागरिकता का विकास करना भी है।
जिला कॉर्डिनेटर सुनील मलिक ने बताया कि शिविर के दौरान स्वयंसेवकों को सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति, सामाजिक जागरूकता, अनुशासन और नेतृत्व जैसे विषयों पर विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से सीखने का अवसर मिलेगा।
अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि
समारोह का समापन राष्ट्रहित, सामाजिक सेवा और सकारात्मक बदलाव के संकल्प के साथ हुआ। इस अवसर पर स्कूल निदेशक मनोज धमीजा, प्रधानाचार्य रणदीप मान, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पवन गौतम, प्रदीप मलिक, रविंद्र शर्मा, दीप्ति मलिक और सुरेंद्र राठी मौजूद रहे।




