बुधवार, 25 नवंबर 2026
खेल व युवापानीपत ब्रेकिंग

प्रतिभाशाली बेटियों को हरियाणा सरकार करेगी सम्मानित, आवेदन करने की अंतिम तारीख 30 नवंबर

खेल व युवा: अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाली बेटियों को हरियाणा सरकार द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
25 नवंबर 2026 को 02:20 pm बजे2 मिनट पठन0 व्यूज
शेयर करें:
प्रतिभाशाली बेटियों को हरियाणा सरकार करेगी सम्मानित, आवेदन करने की अंतिम तारीख 30 नवंबर
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • प्रतिभाशाली बेटियों को हरियाणा सरकार करेगी सम्मानित, आवेदन करने की अंतिम तारीख 30 नवंबर।
  • खेल व युवा: अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाली बेटियों को हरियाणा सरकार द्वारा।
  • यह पुरस्कार पाने के लिए 30 नवंबर तक आवेदन किया जा सकता है।
  • खेल व युवा से जुड़ी महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट।

खेल व युवा: अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाली बेटियों को हरियाणा सरकार द्वारा सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान खेल, शिक्षा, संस्कृति, सामाजिक कार्य, वीरता और साहित्य क्षेत्रों में प्रतिभाशाली बालिकाओं के लिए है।

यह पुरस्कार पाने के लिए 30 नवंबर तक आवेदन किया जा सकता है। इस पुरस्कार के लिए जिन बालिकाओं का चयन होगा, 11 हजार रुपये नकद पुरस्कार के साथ प्रशस्ति पत्र भी मिलेगा।

मामले का पूरा विवरण

इसको लेकर जींद उपायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं एवं बच्चों के सर्वागीण विकास और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और अनुकरणीय उपलब्धियां हासिल करने वाली 18 वर्ष से कम आयु की बालिकाओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए विभाग द्वारा जिले की प्रतिभाशाली बालिकाओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

उपायुक्त ने बताया कि राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर खेल, सांस्कृतिक गतिविधियो, सामाजिक कार्य, मीडिया एवं साहित्य, वीरता, शिक्षा, स्वास्थय, पर्यावरण संरक्षण तथा अन्य क्षेत्रों मे उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली बालिकाएं इस सम्मान के लिए आवेदन कर सकती हैं।

अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि

चयनित बालिकाओं को 11 हजार रुपये की नकद राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। विभिन्न श्रेणियों के तहत मिलेंगे पुरस्कार डीसी वैशाली शर्मा ने बताया कि किसी भी खेल में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान अथवा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोई भी स्थान प्राप्त करने वाली लड़कियां आवेदन कर सकती हैं।

इस श्रेणी में हरियाणा सरकार द्वारा 20 पुरस्कार दिए जाएंगे। बता दें कि आवेदन खेल एवं युवा विभाग की अनुशंसा के बाद ही स्वीकार किए जाएंगे।

इसके अलावा गीत, संगीत, नृत्य, रंगमंच, लोक परंपराओं, प्रदर्शन कला, पेंटिंग एवं लेखन आदि क्षेत्रों में राज्य या केंद्र सरकार द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में राज्य अथवा राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने वाली बालिकाओं को 10 पुरस्कार दिए जाएंगे।

जींद जिले की डीसी वैशाली शर्मा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सामाजिक, शिक्षा, वृक्षारोपण, स्वास्थ्य एवं अन्य जनहित से जुड़े विषयों पर जागरूकता फैलाने में योगदान देने वाली बालिकाओ को भी राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।

हरियाणा सरकार द्वारा मीडिया एवं साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली बालिकाओं को भी सम्मानित किया जाएगा। इसके तहत आवेदन उपायुक्त की अनुशंसा के बाद स्वीकार किए जाएंगे।

असाधारण साहस एवं बहादुरी का परिचय देने वाली बालिकाओं को वीरता श्रेणी में सम्मानित किया जाएगा। इसके तहत तीन पुरस्कार दिए जाएंगे।

चयन के लिए राज्य सरकार द्वारा भारत सरकार को अनुशंसा भेजी जाएगी। विशेष एवं दिव्यांग बालिका श्रेणी: शिक्षा, संस्कृति, सामाजिक कार्य, मीडिया, बहादुरी सहित किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाली विशेष एवं दिव्यांग बालिकाएं इस श्रेणी में आवेदन कर सकती हैं।

इसके लिए सक्षम प्राधिकारी द्वारा 60 प्रतिशत या इससे अधिक दिव्यांगता प्रमाणित होना अनिवार्य है। इस श्रेणी में पांच पुरस्कार दिए जाएंगे तथा आवेदन सक्षम अधिकारी की अनुशंसा के बाद स्वीकार किए जाएंगे।

हरियाणा के बाल देखभाल संस्थानों में रहने वाले बच्चों द्वारा शिक्षा, संस्कृति, सामाजिक कार्य, मीडिया, बहादुरी सहित किसी भी क्षेत्र में अनुकरणीय उपलब्धि हासिल करने पर उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

इस श्रेणी में पांच पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं। उपायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने आमजन से अपील की कि वे अपने आसपास ऐसी प्रतिभाशाली बालिकाओं की पहचान कर उन्हें इस सम्मान के लिए आवेदन करने हेतु प्रोत्साहित करें, ताकि उनकी प्रतिभा और उपलब्धियों को उचित पहचान मिल सके।

उन्होंने बताया कि इच्छुक बालिकाएं 30 नवंबर 2026 तक अपना पूर्ण बायोडाटा, आवासीय पता, नवीनतम फोटो तथा हासिल की गई उपलब्धि से संबंधित प्रमाण-पत्रों की सत्यापित प्रतियों सहित अपना आवेदन स्वयं उपस्थित होकर महिला एवं बाल विकास विभाग जींद के कार्यालय लघु सचिवालय, प्रथम तल, कमरा नंबर-5, उपभोक्ता न्यायालय (कंज्यूमर कोर्ट) के निकट, जींद में जमा करवा सकते है।

इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01681-245003 अथवा मोबाइल नंबर 9728022088 पर संपर्क किया जा सकता है। अनिल चौधरी (MBA, मीडिया मैनेजमेंट) को विभिन्न मीडिया संस्थानों में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव है।

अनिल चौधरी की बिजनेस, मनोरंजन, सरकारी योजनाएं , खेल और रेलवे से संबंधित खबरों पर मजबूत पकड़ है। वर्तमान में अनिल चौधरी डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

जयपुर टाइम्स एक प्रमुख समाचार वेबसाइट और अख़बार है, जो जयपुर और राजस्थान से जुड़ी ताज़ा खबरें, राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है। यह पाठकों को विश्वसनीय और तथ्यात्मक समाचारों के साथ जागरूक रखने का कार्य करता है।

जयपुर टाइम्स डिजिटल माध्यम से भी व्यापक रूप से पाठकों से जुड़ा हुआ है।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
प्रतिभाशाली बेटियों को हरियाणा सरकार करेगी सम्मानित, आवेदन करने की अंतिम तारीख 30 नवंबर | पानीपत लाइव - Panipat Live