सोमवार, 23 नवंबर 2026
पानीपत शहरपानीपत ब्रेकिंग

विकसित भारत के संकल्प को मजबूती देंगे युवाओं के सुझाव : प्रो. जागलान

पानीपत शहर: - देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय में सात दिवसीय रिफॉर्म उत्सव 2026 शुरू, -विद्यार्थियों से मांगे शैक्षणिक और प्रशासनिक सुधारों के सुझावसंवाद न्यूज।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
23 नवंबर 2026 को 01:53 pm बजे2 मिनट पठन0 व्यूज
शेयर करें:
विकसित भारत के संकल्प को मजबूती देंगे युवाओं के सुझाव : प्रो. जागलान
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • विकसित भारत के संकल्प को मजबूती देंगे युवाओं के सुझाव : प्रो. जागलान।
  • पानीपत शहर: - देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय में सात दिवसीय रिफॉर्म उत्सव 2026 शुरू, -विद्यार्थियों।
  • इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार के लिए सक्रिय।
  • पानीपत शहर से जुड़ी महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट।

पानीपत शहर: - देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय में सात दिवसीय रिफॉर्म उत्सव 2026 शुरू, -विद्यार्थियों से मांगे शैक्षणिक और प्रशासनिक सुधारों के सुझावसंवाद न्यूज एजेंसी पानीपत। देशबंधु गुप्ता राजकीय कॉलेज में सोमवार को रिफॉर्म उत्सव 2026 युवा रिफॉर्म्स फॉर विकसित भारत के तहत सात दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार के लिए सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है। प्राचार्य प्रो. सुभाष चंद्र जागलान ने कहा कि युवा किसी भी संस्थान और राष्ट्र के विकास की महत्वपूर्ण कड़ी हैं।

मामले का पूरा विवरण

विद्यार्थियों के रचनात्मक सुझावों से व्यवस्थाओं में सकारात्मक बदलाव लाए जा सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से महाविद्यालय की समस्याओं, शैक्षणिक आवश्यकताओं और व्यवस्थागत चुनौतियों को लेकर खुलकर अपने विचार साझा करने का आह्वान किया।

प्राचार्य ने सात दिवसीय अभियान की रूपरेखा और उद्देश्यों की जानकारी देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता से न केवल महाविद्यालय का विकास होगा, बल्कि विकसित भारत के संकल्प को भी मजबूती मिलेगी।

विद्यार्थियों ने महाविद्यालय की व्यवस्थाओं और विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने सुझाव प्रस्तुत किए। इस मौके पर डॉ. सुमित्रा विज, डॉ. बृजेश बराड़, डॉ. रीना, डॉ. सुमन, डॉ. अमित, वंदना, ममता कंबोज और तकदीर सिंह मौजूद रहे।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
विकसित भारत के संकल्प को मजबूती देंगे युवाओं के सुझाव : प्रो. जागलान | पानीपत लाइव - Panipat Live