शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
खेल व युवापानीपत ब्रेकिंग

हरियाणा से दिल्ली के बीच में 13500 करोड़ की नई अंडरग्राउंड मेट्रो लाइन को मंजूरी, 2031 तक पूरा होगा प्रोजेक्ट

खेल व युवा: Haryana Metro News : हरियाणा से दिल्ली के बीच में मेट्रो की कनेक्टिविटी के लिए नया भूमिगत मेट्रो ट्रैक को बिछाने की दिल्ली सरकार द्वारा सैद्धांतिक।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
20 नवंबर 2026 को 05:00 am बजे2 मिनट पठन0 व्यूज
शेयर करें:
हरियाणा से दिल्ली के बीच में 13500 करोड़ की नई अंडरग्राउंड मेट्रो लाइन को मंजूरी, 2031 तक पूरा होगा प्रोजेक्ट
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • हरियाणा से दिल्ली के बीच में 13500 करोड़ की नई अंडरग्राउंड मेट्रो लाइन को मंजूरी, 2031 तक पूरा होगा प्रोजेक्ट।
  • खेल व युवा: Haryana Metro News : हरियाणा से दिल्ली के बीच में मेट्रो की कनेक्टिविटी के लिए नया भूमिगत।
  • इस मेट्रो ट्रैक के बिछने के बाद हरियाणा से दिल्ली के विभिन्न क्षेत्र में जाना कुछ ही मिनटों का काम हो।
  • खेल व युवा से जुड़ी महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट।

खेल व युवा: Haryana Metro News : हरियाणा से दिल्ली के बीच में मेट्रो की कनेक्टिविटी के लिए नया भूमिगत मेट्रो ट्रैक को बिछाने की दिल्ली सरकार द्वारा सैद्धांतिक अनुमति दे दी है। यह मेट्रो ट्रैक गुरुग्राम के राजीव चौक से दिल्ली के यशोभूमि (द्वारका सेक्टर 25) तक बनाया जाएगा।

इस मेट्रो ट्रैक के बिछने के बाद हरियाणा से दिल्ली के विभिन्न क्षेत्र में जाना कुछ ही मिनटों का काम हो जाएगा और इसे बड़ी राहत मिलने वाली है। दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन (डीएमआरसी) की तरफ से पूरा प्लान तैयार करके इसकी फाल को केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय को भेज दी है और अब इस फाइल को केंद्रीय कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा।

मामले का पूरा विवरण

जहां पर हरी झंडी मिलते ही इस अंडरग्राउंड मेट्रो ट्रैक को बिछाने का काम शुरू हो जाएगा। 13,500 करोड़ रुपये से बिछेगी नई मेट्रो लाइन दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन की तरफ से गुरुग्राम के राजीव चौक से दिल्ली के यशोभूमि (द्वारका सेक्टर 25) तक बनने वाले मेट्रो ट्रैक के लिए करीब 13,500 करोड़ रुपये का बजट बनाया है।

इस परियोजना को 2031 तक पूरा करने का लक्ष्य है। 20 किलोमीटर लंबे रूट पर यशोभूमि के अलावा पांच स्टेशन बनाने का प्रस्ताव है।

ट्रैक बनने पर इस मार्ग पर रोजाना करीब डेढ़ लाख लोग सफर कर सकेंगे। पश्चिमी दिल्ली और गुरुग्राम के लोगों को आवागमन के लिए मेट्रो का नया विकल्प मिलेगा।

अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि

फिलहाल, दिल्ली से यलो लाइन पर गुरुग्राम के मिलेनियम सिटी मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो चलती है। नए रूट से गुरुग्राम के लोगों को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट तक कम समय में पहुंचने का विकल्प मिलेगा।

इसके लिए उन्हें यशोभूमि पर मेट्रो बदलनी होगी। इस ट्रैक का सर्वे पूरा हो चुका है और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार है।

योजना को आगे बढ़ाने के लिए डीएमआरसी के अधिकारी जल्द हरियाणा के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसमें भूमि की उपलब्धता सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी।

इस रूट को राजस्थान के बहरोड़ तक प्रस्तावित नमो भारत (रैपिड रेल) ट्रेन से इफको चौक या राजीव चौक के पास जोड़कर इंटरचेंज स्टेशन बनाने की योजना है। केंद्रीय शहरी एवं आवासन मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि दो माह के भीतर अन्य प्रक्रियाएं पूरी कर ट्रैक निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

अनिल चौधरी (MBA, मीडिया मैनेजमेंट) को विभिन्न मीडिया संस्थानों में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अनिल चौधरी की बिजनेस, मनोरंजन, सरकारी योजनाएं , खेल और रेलवे से संबंधित खबरों पर मजबूत पकड़ है।

वर्तमान में अनिल चौधरी डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। जयपुर टाइम्स एक प्रमुख समाचार वेबसाइट और अख़बार है, जो जयपुर और राजस्थान से जुड़ी ताज़ा खबरें, राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है।

यह पाठकों को विश्वसनीय और तथ्यात्मक समाचारों के साथ जागरूक रखने का कार्य करता है। जयपुर टाइम्स डिजिटल माध्यम से भी व्यापक रूप से पाठकों से जुड़ा हुआ है।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत ब्रेकिंग सुर्खियां

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
हरियाणा से दिल्ली के बीच में 13500 करोड़ की नई अंडरग्राउंड मेट्रो लाइन को मंजूरी, 2031 तक पूरा होगा प्रोजेक्ट | पानीपत लाइव - Panipat Live