शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
हरियाणापानीपत ब्रेकिंग

हरियाणा में 7 साल से एक रुपया भी नहीं बढ़ा अनुबंधित एसिस्टेंट प्रोफेसर का वेतन, मुख्यमंत्री से की मुलाकात

हरियाणा: हरियाणा के अलग-अलग विश्वविद्यालयों में कार्यरत अनुबंधित एसिस्टेंट फ्रोफेसर्स ने सेवा सुरक्षा एक्ट की मांग को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
20 नवंबर 2026 को 11:40 am बजे2 मिनट पठन0 व्यूज
शेयर करें:
हरियाणा में 7 साल से एक रुपया भी नहीं बढ़ा अनुबंधित एसिस्टेंट प्रोफेसर का वेतन, मुख्यमंत्री से की मुलाकात
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • हरियाणा में 7 साल से एक रुपया भी नहीं बढ़ा अनुबंधित एसिस्टेंट प्रोफेसर का वेतन, मुख्यमंत्री से की मुलाकात।
  • हरियाणा: हरियाणा के अलग-अलग विश्वविद्यालयों में कार्यरत अनुबंधित एसिस्टेंट फ्रोफेसर्स ने सेवा सुरक्षा।
  • इस दौरान एसिस्टेंट फोफेसर्स ने कहा कि 7 साल से उनके वेतन में 1 रुपये की भी वृद्धि नहीं हुई है।
  • हरियाणा प्रदेश स्तर से संबंधित मुख्य समाचार व विश्लेषण।

हरियाणा: हरियाणा के अलग-अलग विश्वविद्यालयों में कार्यरत अनुबंधित एसिस्टेंट फ्रोफेसर्स ने सेवा सुरक्षा एक्ट की मांग को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा से मुलाकात की।

इस दौरान एसिस्टेंट फोफेसर्स ने कहा कि 7 साल से उनके वेतन में 1 रुपये की भी वृद्धि नहीं हुई है। इसको लेकर हरियाणा विश्वविद्यालय अनुबंधित शिक्षक संघ यानी हुकटा का प्रतिनिधिमंडल चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और मंत्री महीपाल ढांडा से मिला।

मामले का पूरा विवरण

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि प्रदेश के अलग-अलग विश्वविद्यालयों में कार्यरत 1400 अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसरों को नियमितीकरण तक सेवा सुरक्षा का दिया जाए। इसके लिए हरियाणा राज्य विश्वविद्यालय अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसर सेवा सुरक्षा एक्ट, 2026 की प्रक्रिया को जल्द पूरा किया जाए।

यह लंबे समय से लटका हुआ है। साथ ही प्रोफेसर्स ने कहा कि इसके लिए आगामी विधानसभा सत्र में विधेयक पारित करवाया जाए।

हालांकि इस दौरान मुख्यमंत्री और शिक्षामंत्री ने भरोसा दिया कि आगामी विधानसभा सत्र में नए एक्ट को लेकर प्रक्रिया की जाएगी। ऐसे में अब अनुबंधित एसिस्टेंट प्रोफेसर्स को उम्मीद है कि जल्द ही उनको सेवा सुरक्षा का लाभ मिल जाएगा।

अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि

मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे शिष्टमंडल ने कहा कि प्रदेश के 21 राजकीय विश्वविद्यालयों में निर्धारित शैक्षणिक वाले 1400 अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसर 15 सालों सेवा में हैं। अभी तक सेवा सुरक्षा नहीं है।

ऐसे में जब तक नियमित नहीं होती, तब तक सेवा सुरक्षा के साथ-साथ सम्मानजनक वेतन वृद्धि का लाभ दिया जाए। क्योंकि पिछले सात सालों से उनका वेतन एक रुपया भी नहीं बढ़ा है।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
हरियाणा में 7 साल से एक रुपया भी नहीं बढ़ा अनुबंधित एसिस्टेंट प्रोफेसर का वेतन, मुख्यमंत्री से की मुलाकात | पानीपत लाइव - Panipat Live