गुरुवार, 19 नवंबर 2026
खेल व युवापानीपत ब्रेकिंग

हरियाणा सरकार ने मारी पलटी, हाईकोर्ट की फैसले के बाद जबरन रिटायर किए गए HCS अधिकारी को दी फिर से जॉइनिंग

खेल व युवा: Haryana News: हरियाणा प्रदेश में सरकार द्वारा एचसीएस अधिकारी को जबरन रिटायरमेंट देने की फैसले को हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया है।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
19 नवंबर 2026 को 02:55 pm बजे2 मिनट पठन0 व्यूज
शेयर करें:
हरियाणा सरकार ने मारी पलटी, हाईकोर्ट की फैसले के बाद जबरन रिटायर किए गए HCS अधिकारी को दी फिर से जॉइनिंग
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • हरियाणा सरकार ने मारी पलटी, हाईकोर्ट की फैसले के बाद जबरन रिटायर किए गए HCS अधिकारी को दी फिर से जॉइनिंग।
  • खेल व युवा: Haryana News: हरियाणा प्रदेश में सरकार द्वारा एचसीएस अधिकारी को जबरन रिटायरमेंट देने की।
  • बता दें कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के बाद आज 19 नवंबर को नायब सिंह सैनी सरकार ने HCS अफसर।
  • खेल व युवा से जुड़ी महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट।

खेल व युवा: Haryana News: हरियाणा प्रदेश में सरकार द्वारा एचसीएस अधिकारी को जबरन रिटायरमेंट देने की फैसले को हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया है। हाईकोर्ट के फैसले के बाद हरियाणा सरकार ने पलटी मारते हुए एक बार फिर जबरन रिटायर किए गए एचसीएस अधिकारी अश्विनी कुमार को ज्वाइनिंग देने हेतु लेटर जारी कर दिया है।

बता दें कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के बाद आज 19 नवंबर को नायब सिंह सैनी सरकार ने HCS अफसर अश्वनी कुमार को जबरन रिटायरमेंट देने का अपना फैसला वापस लेने को लेकर लिटर जारी किया है।

मामले का पूरा विवरण

HCS अफसर अश्वनी कुमार की हरियाणा सिविल सर्विस में तत्काल प्रभाव से ज्वाइनिंग का लेटर हुआ जारी तत्काल प्रभाव से जॉइनिंग हेतु लेटर जारी किया है। बता दें कि हाईकोर्ट ने अपने फैसले में एचसीएस अधिकारी अश्विनी कुमार को 25 जुलाई 2025 को हरियाणा सरकार द्वारा दी गई जबरन रिटायरमेंट की सजा और एचसीएस अधिकारी से संबंधित विभागीय कार्रवाई रद्द करते हुए सरकार के फैसले को पलट दिया।

हाईकोर्ट के फैसले के बाद नायब सरकार ने एचसीएस अधिकारी की जबरन रिटायरमेंट से लेकर दोबारा जॉइनिंग तक की अवधि तक सभी सेवा लाभों और सेवा की निरंतरता के लिए ड्यूटी पर माननें हेतु आज लेटर जारी कर दिया है।

50 लाख पेमेंट और लापरवाही के मामले में हरियाणा सरकार ने दी थी एचसीएस अधिकारी को जबरन रिटायरमेंट की सजा हरियाणा सरकार द्वारा एचसीएस अधिकारी अश्वनी कुमार को 26 जून 2025 को जबरन रिक्वायरमेंट देने का फैसला लिया था।

अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि

हरियाणा कैबिनेट ने अधिकारी अश्विनी कुमार पर कथित लापरवाही बरतने और सोनीपत शुगर मिल के एमडी रहते हुए महाराष्ट्र की फर्म को 50 लाख पेमेंट के मामले में रिटायर्ड आईएएस कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में गठित की गई कमेटी की जांच रिपोर्ट आने के बाद कंपलसरी रिटायरमेंट देने का फैसला लिया था।

जिसके बाद एचसीएस अधिकारी ने सरकार के जबरन रिटायरमेंट के फैसले को चुनौती देने के लिए हाईकोर्ट रुख किया। हाईकोर्ट ने एचसीएस अधिकारी द्वारा सरकार के खिलाफ दायर की गई अपील पर सुनवाई करते हुए उनके हक में फैसला सुनाया।

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी। जयपुर टाइम्स एक प्रमुख समाचार वेबसाइट और अख़बार है, जो जयपुर और राजस्थान से जुड़ी ताज़ा खबरें, राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है।

यह पाठकों को विश्वसनीय और तथ्यात्मक समाचारों के साथ जागरूक रखने का कार्य करता है। जयपुर टाइम्स डिजिटल माध्यम से भी व्यापक रूप से पाठकों से जुड़ा हुआ है।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
हरियाणा सरकार ने मारी पलटी, हाईकोर्ट की फैसले के बाद जबरन रिटायर किए गए HCS अधिकारी को दी फिर से जॉइनिंग | पानीपत लाइव - Panipat Live