टेक्सटाइल व व्यापार: -थाना तहसील कैंप टीम ने स्काईलार्क मार्केट में की पैदल गश्त-दुकानदारों व नागरिकों से संवाद कर साइबर ठगी से बचने के दिए टिप्ससंवाद न्यूज एजेंसीपानीपत। थाना तहसील कैंप पुलिस की टीम ने सोमवार को अपने क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली स्काईलार्क मार्केट में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और स्थानीय दुकानदारों व नागरिकों से सीधा संवाद किया।
डिजिटल अरेस्ट व संदिग्ध एपीके व जिप फाइलों सहित साइबर अपराधों से बचाव की दी जानकारी, हेल्पलाइन नंबर 1930 बारे जानकारी देकर जागरूक किया। पैदल गश्त के दौरान पुलिस टीम ने बाजार में मौजूद व्यापारियों और ग्राहकों से उनकी समस्याएं व सुझाव जाने।
मामले का पूरा विवरण
इस दौरान पुलिस ने दुकानदारों व नागरिकों को डिजिटल अरेस्ट और अनजान नंबरों से आने वाली संदिग्ध एपीके व जिप फाइलों सहित विभिन्न साइबर अपराधों के बारे में जागरूक करते हुए स्पष्ट कहा कि किसी भी संदिग्ध फाइल या लिंक को न खोलें, किसी के साथ अपना ओटीपी या बैंक विवरण साझा न करें।
यह भी बताया कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दें। इसके अतिरिक्त बाजार में यातायात व्यवस्था बनाए रखने, सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई।




