शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
खेल व युवापानीपत ब्रेकिंग

Panipat News: बलाना की इंदु ने पदकों के दम पर खो-खो में बनाई पहचान

खेल व युवा: बलाना गांव की इंदु खो-खो में अपनी मेहनत और लगन के दम पर जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रही हैं।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
20 नवंबर 2026 को 09:07 pm बजे2 मिनट पठन0 व्यूज
शेयर करें:
Panipat News: बलाना की इंदु ने पदकों के दम पर खो-खो में बनाई पहचान
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • Panipat News: बलाना की इंदु ने पदकों के दम पर खो-खो में बनाई पहचान।
  • खेल व युवा: बलाना गांव की इंदु खो-खो में अपनी मेहनत और लगन के दम पर जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर।
  • वहीं, राष्ट्रीय स्तर पर भी एक रजत पदक अपने नाम कर प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
  • खेल व युवा से जुड़ी महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट।

खेल व युवा: बलाना गांव की इंदु खो-खो में अपनी मेहनत और लगन के दम पर जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रही हैं। वह जिला स्तर पर चार स्वर्ण, राज्य स्तर पर एक स्वर्ण और तीन रजत पदक जीत चुकी हैं।

वहीं, राष्ट्रीय स्तर पर भी एक रजत पदक अपने नाम कर प्रतिभा का लोहा मनवाया है। अप्रैल में सिरसा में आयोजित इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया।

मामले का पूरा विवरण

इंदु ने बताया कि वह एक साधारण परिवार से संबंध रखती हैं। उनके माता-पिता बचपन से ही खो-खो के प्रति उनकी रुचि को देखते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते रहे हैं।

परिवार का उन्हें पूरा सहयोग मिल रहा है। फिलहाल वह जिले के एक सरकारी कॉलेज से बीए की पढ़ाई कर रही हैं।

वह पिछले कई वर्षों से लगातार खो-खो का अभ्यास कर रही हैं। इंदु अपने गांव में ही कोच गुलशन कुमार के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रही हैं।

अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि

परिवार के सहयोग और कोच के उचित मार्गदर्शन से वह इस मुकाम तक पहुंची हैं। पढ़ाई के साथ-साथ वह खेल अभ्यास पर भी पूरा ध्यान देती हैं।

उनका लक्ष्य लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए देश और गांव का नाम रोशन करना है। कोच गुलशन कुमार ने बताया कि इंदु मेहनती और लगनशील खिलाड़ी हैं।

वह सुबह-शाम नियमित अभ्यास करती हैं। खेल में आगे बढ़ने के लिए निरंतर मेहनत और अनुशासन जरूरी है।

इंदु इसी तरह मेहनत करती रहीं तो भविष्य में और बेहतर उपलब्धियां हासिल कर सकती हैं।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
Panipat News: बलाना की इंदु ने पदकों के दम पर खो-खो में बनाई पहचान | पानीपत लाइव - Panipat Live