मंगलवार, 24 नवंबर 2026
समालखापानीपत ब्रेकिंग

Panipat News: बीमा क्लेम को नो क्लेम बताकर बंद करना कंपनी को पड़ा भारी

समालखा: जिला उपभोक्ता आयोग ने यूनिवर्सल सोम्पो जनरल इंश्योरेंस को सेवा में कमी का दोषी माना, 9 प्रतिशत ब्याज सहित 48,092 रुपये और 11 हजार रुपये हर्जाना देने के।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
24 नवंबर 2026 को 04:32 pm बजे2 मिनट पठन0 व्यूज
शेयर करें:
Panipat News: बीमा क्लेम को नो क्लेम बताकर बंद करना कंपनी को पड़ा भारी
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • Panipat News: बीमा क्लेम को नो क्लेम बताकर बंद करना कंपनी को पड़ा भारी।
  • समालखा: जिला उपभोक्ता आयोग ने यूनिवर्सल सोम्पो जनरल इंश्योरेंस को सेवा में कमी का दोषी माना, 9 प्रतिशत।
  • जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने बीमा कंपनी को सेवा में कमी का दोषी ठहराते हुए शिकायतकर्ता को 48,092।
  • समालखा से जुड़ी महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट।

समालखा: जिला उपभोक्ता आयोग ने यूनिवर्सल सोम्पो जनरल इंश्योरेंस को सेवा में कमी का दोषी माना, 9 प्रतिशत ब्याज सहित 48,092 रुपये और 11 हजार रुपये हर्जाना देने के आदेशमाई सिटी रिपोर्टरपानीपत। वाहन दुर्घटना के बाद बीमा क्लेम को नो क्लेम बताकर बंद करना यूनिवर्सल सोम्पो जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड को भारी पड़ गया।

जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने बीमा कंपनी को सेवा में कमी का दोषी ठहराते हुए शिकायतकर्ता को 48,092 रुपये की बीमा राशि नौ प्रतिशत वार्षिक ब्याज सहित अदा करने के आदेश दिए हैं। ब्याज की गणना शिकायत दाखिल करने की तिथि 15 अक्तूबर 2025 से वास्तविक भुगतान तक की जाएगी।

मामले का पूरा विवरण

इसके अलावा मानसिक परेशानी, उत्पीड़न और मुकदमे के खर्च के रूप में 11 हजार रुपये अतिरिक्त देने के निर्देश दिए हैं। समालखा खंड के किवाना गांव निवासी सतीश कुमार ने आयोग में शिकायत देकर बताया कि उन्होंने अपनी कार का बीमा यूनिवर्सल सोम्पो जनरल इंश्योरेंस कंपनी से 12 जून 2023 से 11 जून 2024 तक के लिए कराया था।

इसके लिए 14,934 रुपये प्रीमियम चुकाया था। वाहन का बीमित मूल्य 2,53,589 रुपये था।

14 जून 2023 को वह कार से पानीपत से समालखा जा रहे थे। फ्लाईओवर पर मरम्मत कार्य के दौरान सड़क के बीच रखे पिलर से उनकी कार टकरा गई, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।

अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि

उन्होंने ब्लू जे सर्विस स्टेशन से कार की मरम्मत कराई, जिसका बिल 74,072 रुपये बना। हालांकि, बीमा कंपनी ने क्लेम जारी करने के बजाय उसे बंद कर दिया।

बीमा कंपनी ने आयोग में दलील दी कि सर्वेयर ने वाहन का निरीक्षण करने के बाद 48,092.90 रुपये का शुद्ध नुकसान आंका था। कंपनी ने 10 और 24 अगस्त 2023 को शिकायतकर्ता से दस्तावेज और स्पष्टीकरण मांगे थे, लेकिन जवाब नहीं मिलने पर 12 सितंबर 2023 को क्लेम बंद कर दिया गया।

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आयोग ने कहा कि दुर्घटना होने और वाहन का बीमित होने को लेकर कोई विवाद नहीं है। शिकायतकर्ता 74,072 रुपये के पूरे मरम्मत खर्च को साबित करने के लिए कोई प्रतिवादी सर्वे रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं कर सका।

ऐसे में आयोग ने सर्वेयर की रिपोर्ट के आधार पर 48,092 रुपये की बीमा राशि नौ प्रतिशत ब्याज सहित देने और 11 हजार रुपये हर्जाना अदा करने का आदेश दिया।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
Panipat News: बीमा क्लेम को नो क्लेम बताकर बंद करना कंपनी को पड़ा भारी | पानीपत लाइव - Panipat Live