बुधवार, 25 नवंबर 2026
मतलौडापानीपत ब्रेकिंग

Panipat News: बस अड्डे पर अतिक्रमण के खिलाफ पुलिस सख्त, आज सुबह 10 बजे तक की मोहलत

मतलौडा: बस अड्डे और मुख्य सड़क पर लगने वाले जाम से राहत दिलाने के लिए मतलौडा पुलिस ने अतिक्रमण हटाने को लेकर सख्त कदम उठाए हैं।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
25 नवंबर 2026 को 02:36 pm बजे2 मिनट पठन0 व्यूज
शेयर करें:
Panipat News: बस अड्डे पर अतिक्रमण के खिलाफ पुलिस सख्त, आज सुबह 10 बजे तक की मोहलत
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • Panipat News: बस अड्डे पर अतिक्रमण के खिलाफ पुलिस सख्त, आज सुबह 10 बजे तक की मोहलत।
  • मतलौडा: बस अड्डे और मुख्य सड़क पर लगने वाले जाम से राहत दिलाने के लिए मतलौडा पुलिस ने अतिक्रमण हटाने को।
  • इसमें बाजार को अतिक्रमण मुक्त करने और यातायात सुचारू रखने पर सहमति बनी।
  • मतलौडा से जुड़ी महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट।

मतलौडा: बस अड्डे और मुख्य सड़क पर लगने वाले जाम से राहत दिलाने के लिए मतलौडा पुलिस ने अतिक्रमण हटाने को लेकर सख्त कदम उठाए हैं। बुधवार को थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बस अड्डे क्षेत्र के दुकानदारों और व्यापारियों के साथ बैठक की।

इसमें बाजार को अतिक्रमण मुक्त करने और यातायात सुचारू रखने पर सहमति बनी। बैठक में दुकानदारों को 26 नवंबर वीरवार सुबह 10 बजे तक बाहर रखा सामान, काउंटर और बोर्ड दायरे में समेटने के निर्देश दिए गए।

मामले का पूरा विवरण

दुकानों के आगे रेहड़ी-ठेले या अस्थायी फड़ लगाने पर रोक रहेगी, साथ ही दुकानदारों व ग्राहकों के वाहन सड़क पर बेतरतीब खड़े न करने को कहा गया ताकि बसों व आमजन को परेशानी न हो। पुलिस ने चेताया कि समयसीमा के बाद सड़क या फुटपाथ पर अतिक्रमण मिलने पर सामान जब्ती, चालान और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

व्यापारियों ने सहमति पत्र देकर नियमों के पालन का भरोसा दिया। पुलिस ने जाममुक्त व सुरक्षित व्यवस्था के लिए सभी से सहयोग की अपील की है।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
Panipat News: बस अड्डे पर अतिक्रमण के खिलाफ पुलिस सख्त, आज सुबह 10 बजे तक की मोहलत | पानीपत लाइव - Panipat Live