मतलौडा: बस अड्डे और मुख्य सड़क पर लगने वाले जाम से राहत दिलाने के लिए मतलौडा पुलिस ने अतिक्रमण हटाने को लेकर सख्त कदम उठाए हैं। बुधवार को थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बस अड्डे क्षेत्र के दुकानदारों और व्यापारियों के साथ बैठक की।
इसमें बाजार को अतिक्रमण मुक्त करने और यातायात सुचारू रखने पर सहमति बनी। बैठक में दुकानदारों को 26 नवंबर वीरवार सुबह 10 बजे तक बाहर रखा सामान, काउंटर और बोर्ड दायरे में समेटने के निर्देश दिए गए।
मामले का पूरा विवरण
दुकानों के आगे रेहड़ी-ठेले या अस्थायी फड़ लगाने पर रोक रहेगी, साथ ही दुकानदारों व ग्राहकों के वाहन सड़क पर बेतरतीब खड़े न करने को कहा गया ताकि बसों व आमजन को परेशानी न हो। पुलिस ने चेताया कि समयसीमा के बाद सड़क या फुटपाथ पर अतिक्रमण मिलने पर सामान जब्ती, चालान और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
व्यापारियों ने सहमति पत्र देकर नियमों के पालन का भरोसा दिया। पुलिस ने जाममुक्त व सुरक्षित व्यवस्था के लिए सभी से सहयोग की अपील की है।




