मंगलवार, 24 नवंबर 2026
समालखापानीपत ब्रेकिंग

Panipat News: हथवाला में तेंदुआ... वन्य प्राणी विभाग के इंस्पेक्टर को पेड़ पर दिखाई दिया

समालखा: हथवाला गांव के खेतों में पिछले 10 दिनों से तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत है। सोमवार देर रात वन्य प्राणी विभाग के इंस्पेक्टर सुनील कुमार और किसानों।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
24 नवंबर 2026 को 08:29 pm बजे2 मिनट पठन0 व्यूज
शेयर करें:
Panipat News: हथवाला में तेंदुआ... वन्य प्राणी विभाग के इंस्पेक्टर को पेड़ पर दिखाई दिया
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • Panipat News: हथवाला में तेंदुआ... वन्य प्राणी विभाग के इंस्पेक्टर को पेड़ पर दिखाई दिया।
  • समालखा: हथवाला गांव के खेतों में पिछले 10 दिनों से तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत है।
  • टॉर्च की रोशनी पड़ते ही वह गन्ने के खेतों में घुस गया।
  • समालखा से जुड़ी महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट।

समालखा: हथवाला गांव के खेतों में पिछले 10 दिनों से तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत है। सोमवार देर रात वन्य प्राणी विभाग के इंस्पेक्टर सुनील कुमार और किसानों को गश्त के दौरान यमुना के कच्चे रास्ते पर शीशम के पेड़ के नीचे तेंदुआ बैठा दिखाई दिया।

टॉर्च की रोशनी पड़ते ही वह गन्ने के खेतों में घुस गया। विभाग ने उसे पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की तैयारी शुरू कर दी है।

मामले का पूरा विवरण

इंस्पेक्टर सुनील कुमार किसानों के साथ सोमवार देर शाम राक्सेड़ा और हथवाला के खेतों में गश्त कर रहे थे। करीब दो घंटे की तलाश के बाद रात एक बजे यमुना के कच्चे रास्ते पर तेंदुआ दिखाई दिया।

अंधेरा अधिक होने के कारण वीडियो नहीं बनाया जा सका। ब्लॉक समिति के पूर्व चेयरपर्सन प्रतिनिधि दीपक त्यागी और अन्य किसानों ने बताया कि तेंदुए की दहशत के कारण किसान अकेले खेतों में जाने से कतरा रहे हैं।

गांव के करीब 90 प्रतिशत रकबे में गन्ने की फसल खड़ी है। गेहूं की बिजाई और गन्ने की छिलाई का सीजन होने के कारण किसानों को परेशानी हो रही है।

अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि

ग्रामीणों के अनुसार, इससे पहले भी कई किसान और मजदूर अलग-अलग स्थानों पर तेंदुआ देख चुके हैं। खेतों में पंजों के निशान मिलने पर भी विभाग को सूचना दी गई थी।

अब विभागीय टीम की गश्त के दौरान तेंदुआ दिखाई देने से उसकी मौजूदगी की पुष्टि हुई है। किसानों ने जल्द पिंजरा लगाकर उसे पकड़ने की मांग की है।

सोमवार रात गश्त के दौरान किसानों और विभागीय टीम को तेंदुआ दिखाई दिया है। हथवाला के खेतों में उसे पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की तैयारी की जा रही है।

मेरे पास पानीपत के अलावा सोनीपत और पंचकूला का भी चार्ज है। सुनील कुमार, इंस्पेक्टर, वन्य प्राणी विभाग।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
Panipat News: हथवाला में तेंदुआ... वन्य प्राणी विभाग के इंस्पेक्टर को पेड़ पर दिखाई दिया | पानीपत लाइव - Panipat Live