गुरुवार, 19 नवंबर 2026
खेल व युवापानीपत ब्रेकिंग

Panipat News: ताइकवांडो में एसडी पीजी कॉलेज की महिला टीम बनी ओवरऑल चैंपियन

खेल व युवा: फोटो- 7-पांच खिलाड़ियों का ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी के लिए चयन, चार स्वर्ण समेत झटके पदकपानीपत।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
19 नवंबर 2026 को 05:00 pm बजे2 मिनट पठन0 व्यूज
शेयर करें:
Panipat News: ताइकवांडो में एसडी पीजी कॉलेज की महिला टीम बनी ओवरऑल चैंपियन
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • Panipat News: ताइकवांडो में एसडी पीजी कॉलेज की महिला टीम बनी ओवरऑल चैंपियन।
  • खेल व युवा: फोटो- 7-पांच खिलाड़ियों का ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी के लिए चयन, चार स्वर्ण समेत झटके पदकपानीपत।
  • उत्कृष्ट खेल के दम पर कॉलेज की महिला ताइकवांडो टीम ओवरऑल चैंपियन भी बनी, वहीं महिला व पुरुष वर्ग के कुल।
  • खेल व युवा से जुड़ी महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट।

खेल व युवा: फोटो- 7-पांच खिलाड़ियों का ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी के लिए चयन, चार स्वर्ण समेत झटके पदकपानीपत। एसडी पीजी कॉलेज पानीपत के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय इंटर कॉलेज ताइकवांडो चैंपियनशिप में चार स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य सहित कुल सात पदक जीतकर कॉलेज और जिले का नाम रोशन किया है।

उत्कृष्ट खेल के दम पर कॉलेज की महिला ताइकवांडो टीम ओवरऑल चैंपियन भी बनी, वहीं महिला व पुरुष वर्ग के कुल पांच खिलाड़ियों का चयन ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट के लिए हुआ है। महिला वर्ग में साक्षी ने 46 किलोग्राम भारवर्ग में खालसा कॉलेज यमुनानगर व आर्य कॉलेज पानीपत को हराकर स्वर्ण, तन्नु ने 53 किलोग्राम में आर्य कॉलेज पानीपत व जाट कॉलेज कैथल को हराकर स्वर्ण तथा कीर्ति ने 73 किलोग्राम भारवर्ग में आईबी कॉलेज पानीपत व आर्य कॉलेज पानीपत को मात देकर स्वर्ण पदक जीता।

मामले का पूरा विवरण

वहीं, प्रीति ने 57 किलोग्राम में आर्य कॉलेज पानीपत को हराकर और किरण ने 73 किलोग्राम में एसए जैन कॉलेज अंबाला को पराजित कर कांस्य पदक हासिल किया। पुरुष वर्ग में प्रदीप ने खालसा कॉलेज यमुनानगर व आर्य कॉलेज पानीपत को हराकर स्वर्ण और विशाल ने रजत पदक अपने नाम किया।

खिलाड़ियों के कॉलेज पहुंचने पर प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा, शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. सुशीला बेनीवाल, प्रो. नीलम, प्रो. पूजा, प्रो. आनंद, कोच मोहित, ग्राउंडमैन प्रताप व अन्य प्राध्यापकों ने स्वागत किया।

कॉलेज प्रधान दिनेश गोयल ने कहा कि युवाओं को मोटापे व मोबाइल की लत से बचाकर खेलों के लिए प्रेरित करना जरूरी है। प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने कहा कि खेलों से टीम वर्क, सामाजिक कौशल, मस्तिष्क विकास और मजबूत इम्यूनिटी मिलती है।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
Panipat News: ताइकवांडो में एसडी पीजी कॉलेज की महिला टीम बनी ओवरऑल चैंपियन | पानीपत लाइव - Panipat Live