सोमवार, 23 नवंबर 2026
इसरानापानीपत ब्रेकिंग

Panipat News: दुष्कर्म के मामले में किशोर को सुधार का अवसर, 6 महीने के प्रोबेशन बॉन्ड पर भेजा

इसराना: डीएनए मिलान और वैज्ञानिक साक्ष्यों से अपराध की पुष्टि, पीड़ित को तीन लाख रुपये मुआवजा देने के निर्देशमाई सिटी रिपोर्टरपानीपत।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
23 नवंबर 2026 को 01:32 pm बजे2 मिनट पठन0 व्यूज
शेयर करें:
Panipat News: दुष्कर्म के मामले में किशोर को सुधार का अवसर, 6 महीने के प्रोबेशन बॉन्ड पर भेजा
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • Panipat News: दुष्कर्म के मामले में किशोर को सुधार का अवसर, 6 महीने के प्रोबेशन बॉन्ड पर भेजा।
  • इसराना: डीएनए मिलान और वैज्ञानिक साक्ष्यों से अपराध की पुष्टि, पीड़ित को तीन लाख रुपये मुआवजा देने के।
  • बोर्ड ने किशोर के भविष्य और सुधार की संभावना को देखते हुए दंड के बजाय पुनर्वास को प्राथमिकता दी।
  • इसराना से जुड़ी महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट।

इसराना: डीएनए मिलान और वैज्ञानिक साक्ष्यों से अपराध की पुष्टि, पीड़ित को तीन लाख रुपये मुआवजा देने के निर्देशमाई सिटी रिपोर्टरपानीपत। जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने दुष्कर्म के एक मामले में विधि से संघर्षरत किशोर को छह महीने के प्रोबेशन बॉन्ड पर भेजने का निर्णय लिया है।

बोर्ड ने किशोर के भविष्य और सुधार की संभावना को देखते हुए दंड के बजाय पुनर्वास को प्राथमिकता दी। किशोर पहले ही आठ महीने से अधिक समय सुधार गृह में बिता चुका है।

मामले का पूरा विवरण

वहीं, बोर्ड ने पीड़ित किशोर को तीन लाख रुपये मुआवजा देने के भी निर्देश दिए हैं। मामला नवंबर 2025 में इसराना थाना क्षेत्र में दर्ज हुआ था।

पीड़ित के परिजनों ने पुलिस को शिकायत देकर एक अन्य किशोर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी।

जांच के दौरान पुलिस ने वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए और नमूने फॉरेंसिक साइंस लैब भेजे। एफएसएल की रिपोर्ट में डीएनए का मिलान होने पर आरोपों की पुष्टि हुई।

अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि

इसके बाद पुलिस ने साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के साथ मामला जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में पेश किया। प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट पुनीत लिंबा, सदस्य आशिमा शर्मा और अशोक कुमार की पीठ ने मामले की सुनवाई की।

अभियोजन पक्ष की ओर से 16 गवाहों के बयान दर्ज किए गए। बोर्ड ने वैज्ञानिक साक्ष्यों, जांच रिपोर्ट और गवाहों के बयानों का अवलोकन करने के बाद किशोर को छह महीने के प्रोबेशन बॉन्ड पर भेजने का फैसला सुनाया।

प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट पुनीत लिंबा ने कहा कि किशोर न्याय व्यवस्था का उद्देश्य केवल दंड देना नहीं, बल्कि विधि से संघर्षरत बच्चों को सुधार और पुनर्वास का अवसर देकर समाज की मुख्यधारा से जोड़ना भी है।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
Panipat News: दुष्कर्म के मामले में किशोर को सुधार का अवसर, 6 महीने के प्रोबेशन बॉन्ड पर भेजा | पानीपत लाइव - Panipat Live