मंगलवार, 24 नवंबर 2026
पानीपत शहरपानीपत ब्रेकिंग

Panipat News: जब्ती आदेश के बावजूद मॉल में चल रहीं दुकानें, एचएसवीपी ने नहीं लिया कब्जा

पानीपत शहर: एसीएस ने 2023 में खारिज की थी मालिक की पुनरीक्षण याचिका, हाईकोर्ट में गलत शपथ पत्र देने पर प्राधिकरण पर लग चुका है 50 हजार रुपये का जुर्मानामाई सिटी।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
24 नवंबर 2026 को 08:30 pm बजे2 मिनट पठन0 व्यूज
शेयर करें:
Panipat News: जब्ती आदेश के बावजूद मॉल में चल रहीं दुकानें, एचएसवीपी ने नहीं लिया कब्जा
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • Panipat News: जब्ती आदेश के बावजूद मॉल में चल रहीं दुकानें, एचएसवीपी ने नहीं लिया कब्जा।
  • पानीपत शहर: एसीएस ने 2023 में खारिज की थी मालिक की पुनरीक्षण याचिका, हाईकोर्ट में गलत शपथ पत्र देने पर।
  • एसीएस की ओर से वर्ष 2023 में मालिक की पुनरीक्षण याचिका खारिज किए जाने के बाद भी मॉल में दुकानें धड़ल्ले।
  • पानीपत शहर से जुड़ी महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट।

पानीपत शहर: एसीएस ने 2023 में खारिज की थी मालिक की पुनरीक्षण याचिका, हाईकोर्ट में गलत शपथ पत्र देने पर प्राधिकरण पर लग चुका है 50 हजार रुपये का जुर्मानामाई सिटी रिपोर्टर पानीपत। सेक्टर-11 स्थित मॉल को जब्त करने के आदेश जारी होने के बावजूद हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) अब तक उसका कब्जा नहीं ले पाया है।

एसीएस की ओर से वर्ष 2023 में मालिक की पुनरीक्षण याचिका खारिज किए जाने के बाद भी मॉल में दुकानें धड़ल्ले से संचालित हो रही हैं। यही नहीं, मामले में हाईकोर्ट में गलत शपथ पत्र देने पर प्राधिकरण पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लग चुका है।

मामले का पूरा विवरण

इसके बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। पूर्व जिला पार्षद जोगिंद्र स्वामी ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2018 में इस मामले को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।

आरोप है कि अधिकारियों ने शुरुआत से ही अदालत को गुमराह किया। 18 दिसंबर 2018 को एचएसवीपी के ईओ ने हाईकोर्ट में शपथ पत्र देकर दावा किया था कि सेक्टर-11 की यह जमीन नगर निगम को हस्तांतरित हो चुकी है।

जांच में यह दावा गलत पाया गया। अधिकारियों ने अदालत में साइट को जब्त करने की जानकारी भी दी, जबकि मौके पर दुकानें संचालित होती रहीं।

अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि

स्वामी के अनुसार, गलत शपथ पत्र देने के मामले में हाईकोर्ट ने 2 अगस्त 2023 को एचएसवीपी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया था। इसके बावजूद 7 दिसंबर 2023 को अदालत को दोबारा साइट जब्त किए जाने की गलत जानकारी दी गई।

उन्होंने आरोप लगाया कि बिल्डिंग प्लान में भी गंभीर अनियमितताएं हुई हैं। इस संबंध में अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की गई, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

अब वह मामले में हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दायर करेंगे। तीन बार बदला गया बिल्डिंग प्लानस्वामी ने बताया कि वर्ष 2004 में दिल्ली की एक कंपनी को 6.47 करोड़ रुपये में 3782 वर्ग मीटर जमीन कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स बनाने के लिए आवंटित की गई थी।

वर्ष 2004 से 2007 के बीच तीन बार बिल्डिंग प्लान में बदलाव किया गया। लोअर ग्राउंड फ्लोर पर 450.65 वर्ग मीटर क्षेत्र में पार्किंग और सर्विस एरिया की अनुमति थी, लेकिन आरोप है कि करीब 1368 वर्ग मीटर में बैंक्वेट हॉल बना दिया गया।

ग्राउंड फ्लोर पर भी बिना अनुमति दुकानें खोल दी गईं। इसके अलावा खुले रखे जाने वाले सेटबैक एरिया में सीढ़ियां और लिफ्ट बना दी गईं।

स्वामी का आरोप है कि हाईकोर्ट और निदेशालय में मामला हारने के बावजूद अब तक साइट का कब्जा नहीं लिया गया है। वर्जनसेक्टर-11 स्थित मॉल का मामला मेरे कार्यभार संभालने से पहले का है।

इसके जब्त किए जाने की जानकारी मेरे संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसे कोई आदेश हैं तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

प्रतीक हुड्डा, ईओ, एचएसवीपी।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
Panipat News: जब्ती आदेश के बावजूद मॉल में चल रहीं दुकानें, एचएसवीपी ने नहीं लिया कब्जा | पानीपत लाइव - Panipat Live