गुरुवार, 19 नवंबर 2026
समालखापानीपत ब्रेकिंग

Panipat News: कांग्रेसियों ने एसआईआर एवं मतदान के अधिकारों पर की चर्चा

समालखा: कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के अंतर्गत वीरवार को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से समालखा विधानसभा क्षेत्र के गोयल कलां गांव व हथवाला।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
19 नवंबर 2026 को 09:54 pm बजे2 मिनट पठन0 व्यूज
शेयर करें:
Panipat News: कांग्रेसियों ने एसआईआर एवं मतदान के अधिकारों पर की चर्चा
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • Panipat News: कांग्रेसियों ने एसआईआर एवं मतदान के अधिकारों पर की चर्चा।
  • समालखा: कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के अंतर्गत वीरवार को जिला कांग्रेस कमेटी की।
  • दोनों चौपालों की अध्यक्षता विधायक व पानीपत जिला अभियान प्रभारी थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा व एआईसीसी।
  • समालखा से जुड़ी महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट।

समालखा: कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के अंतर्गत वीरवार को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से समालखा विधानसभा क्षेत्र के गोयल कलां गांव व हथवाला में चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

दोनों चौपालों की अध्यक्षता विधायक व पानीपत जिला अभियान प्रभारी थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा व एआईसीसी अभियान जिला प्रभारी नीतू वर्मा ने की। विधायक अशोक अरोड़ा ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मताधिकार सुरक्षित रहना बेहद आवश्यक है।

मामले का पूरा विवरण

मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ होनी चाहिए। किसी भी पात्र मतदाता का नाम अनुचित तरीके से मतदाता सूची से बाहर नहीं होना चाहिए।

कांग्रेस पार्टी मतदाताओं के अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए निरंतर आवाज उठाती रहेगी। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी अभियान जिला प्रभारी नीतू वर्मा ने कहा कि वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान का उद्देश्य गांव-गांव और वार्ड-वार्ड तक पहुंचकर आम जनता को उनके लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना है।

एसआईआर की प्रक्रिया के दौरान प्रत्येक नागरिक अपने मतदाता विवरण की जांच करे। कांग्रेस कार्यकर्ता आम लोगों की सहायता करें और यह सुनिश्चित करने में सहयोग दें।

अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि

इस मौके पर रमेश मलिक, सचिन कुंडू, कवर सिंह छौक्कर, पूर्व विधायक बलबीर वाल्मीकि, दीपक खटकड़, सुरेंद्र गौड़, सुभाष रावल, मदन लाल, रजनीश छोकर, सुरेंद्र अहलावत, कुलदीप त्यागी, रूबल संधू, नारायण दत्त शर्मा व डॉ. जगबीर मौजूद रहे।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
Panipat News: कांग्रेसियों ने एसआईआर एवं मतदान के अधिकारों पर की चर्चा | पानीपत लाइव - Panipat Live